लखनऊ ब्योरो, संवाददाता नया बदायूं।
उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के उझानी कोतवाली इलाके में कासगंज-शाहबाज हाइवे पर दहेमू की पुलिया के नजदीक कार और बाइक की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। भीषण सड़क हादसा में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतक दोनों साले-बहनोई बताए जा रहे हैं। फिलहाल घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है।
सोमवार को संभल जनपद के थाना बहजोई क्षेत्रांतर्गत गांव मझोला निवासी सुमित उम्र 25 वर्ष पुत्र हरिसिंह अपने साथ मुजरिया थाना क्षेत्रांतर्गत खुकनिया निवासी आकाश उम्र 26 वर्ष पुत्र रघुवीर के साथ कछला से बाइक द्वारा वापस गांव खुकनिया जा रहे थे। शाम को पांच बजे के करीब अचानक सामने से आती कार से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक के परखच्चे उड़ गये और बाइक चालक सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची कछला पुलिस ने घायल को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी भेजा। मगर गंभीर हालत में उसे राजकीय मेडीकल कालेज बदायूं रेफर कर दिया गया। जहां आकाश की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई दिनेश कुमार ने बताया कि सुमित की मौके पर ही मौत के बाद दूसरे बाइक सवार आकाश की मौत भी हो गई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दोनों मृतक साले और बहनोई बताए जा रहे हैं। मृतक सुमित अपनी ससुराल खुकनिया में आया था। वह अपने साले आकाश के साथ कछला से लौट रहा था तभी हादसा हुआ है।
ससुराल आया था सुमित
बताया जाता है कि बाइक चालक सुमित की मुजरिया क्षेत्र के गांव खुकनिया में ससुराल है और वह अपनी ससुराल आने के बाद अपने साले आकाश के साथ बाइक द्वारा कछला आया था। और कछला से बापस खुकनिया जा रहे थे।
