नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता बुजुर्ग का शव गांव के ही तालाब के किनारे मिला है। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज तो दिया है लेकिन परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। जबकि गांव में तरह-तरह की चर्चाएं आम हो गई हैं। कई लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि तीन दिन से लापता थे, अगर खुद तालाब में गिरे होते तो दूसरे दिन क्यों नहीं दिखे हैं। अब अचानक शव दिखा है।
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मिगौनिया उस समय हड़कंप मच गया जब तीन दिन से लापता बुजर्ग 80 वर्षीय दुलारपाल का शव गांव के तालाब में मिल गया। गांव किनारे खेलने गए बच्चों ने बुजुर्ग का शव देखा तो वह डरकर चीख पड़े और गांव की ओर चले गये। ग्रामीणों को बताया कि बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ है। इसके गांव गांव की भीड़ तालाब किनारे जुट गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि बुजुर्ग घर में अकेले रहते थे, तीन दिन से लापता थे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद मामले की जांच पड़ताल पुलिस ने शुरू कर दी है। हालांकि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। बुजुर्ग की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
