नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर उसावां थाना क्षेत्र के हजारा गांव के मोड़ पर सड़क किनारे खेत में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। उसके पास बाइक पड़ी हुई थी, राहगीरों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
बुधवार की सुबह को उसावां थाना क्षेत्र में हजारा गांव के पास मिले मृतक शव की पहचान मुनेंद्र 35 वर्ष पुत्र विजेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक मुनेंद्र ग्राम झंडपुर थाना अलापुर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है, इसके कुछ देर बाद परिजन भी रोते बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया मृतक कादरचौक ब्लाक में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर संविदा कर्मचारी था, जिसे ब्लाक से हटा दिया था, सोमवार की रात 11 बजे यह अपने घर से ससुराल जाने की कहकर आया था, मृतक की ससुराल जिला शाहजहांपुर के थाना कलान के लखनपुर में है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे विधिक कार्यवाही की जायेगी।
