बदायूं, संवाददाता। Nayabadaun
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बदायूं स्थित रानी अवंतीबाई लोधी शिक्षण संस्थान सभागार में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, निवर्तमान विधायक धर्मेंद्र शाक्य, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज एवं एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक ने फीता काटकर किया।

शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रानी अवंतीबाई लोधी शिक्षण संस्थान के छात्रावास में रहने वाले बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और जनकल्याण की भावना प्रमुख रही है। उनके जन्मदिवस पर रक्तदान करना मानव सेवा के प्रति समर्पण का परिचायक है। रक्तदान से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर सेवा भावना को समर्पित पहल है। कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प लिया।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जन्मदिवस को सेवा कार्यों के रूप में मनाना समाज के लिए प्रेरणादायी है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि रक्तदान शिविर युवाओं और कार्यकर्ताओं को सामाजिक सेवा से जोड़ने का माध्यम बन रहा है।
निवर्तमान विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने सेवा के संकल्प को सार्थक किया है। वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और ऐसे आयोजनों से लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
इस अवसर पर एमपी सिंह राजपूत, वीरेंद्र राजपूत, सुधीर श्रीवास्तव, सोवरन सिंह राजपूत, नत्थू लाल वर्मा, शैलेंद्र मोहन शर्मा, जोगेंद्र सिंह पटेल, अजय तोमर, उमेश राठौर, अनुभव उपाध्याय, शीराज आलम, रानी सिंह पुंडीर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Discussion about this post