बदायूं संवाददाता।
सहसवान विकासखंड में नवागत खंड विकास अधिकारी के आगमन पर ब्लॉक कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में स्टाफ के सदस्यों ने एकजुट होकर नवागत खंड विकास अधिकारी का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

स्वागत कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत सहसवान खालिद अली, बड़े बाबू सलीम खान, लेखा लिपिक सर्वेश कुमार पटेल, सहायक विकास अधिकारी केपी सिंह सहित ब्लॉक के समस्त ग्राम पंचायत सचिव एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
इस दौरान कर्मचारियों ने नवागत खंड विकास अधिकारी को भरोसा दिलाया कि विकासखंड में संचालित सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों को गति देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में सभी कर्मचारी पूर्ण सहयोग करेंगे।

नवागत खंड विकास अधिकारी ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने विकासखंड के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर प्रयास करने की भावना व्यक्त की।

Discussion about this post