नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं भारतीय किसान यूनियन असली गैरराजनैतिक ने एआरटीओ कार्यालय बदायूं में भ्रष्टाचार अनमिमताओं और तानाशाही रवैया को लेकर मोर्चा खोला दिया। जिसका संचालन जसवीर सिंह यादव युवा जिला अध्यक्ष ने किया और अध्यक्षता सूरजपाल सिंह ने की। जिला उपाध्यक्ष हरीश पटेल ने कहा की क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय बदायूं में 10 से 12 प्राइवेट व्यक्ति कार्यालय में कार्यरत हैं। किस अधिकारी की अनुमति से यह व्यक्ति कार्यालय में काम कर रहे हैं और इन प्राइवेट कर्मचारियों का वेतन किस मद से निकलता है। उन्होंने कहा कार्यालय में कार्यरत परमानेंट स्टाफ और प्राइवेट कर्मचारियों को पहचानना मुश्किल होता है इसी का फायदा उठाकर प्राइवेट लोग आर्थिक साथ गांठ कर लेते हैं इसलिए परमानेंट स्टाफ के गले में आई कार्ड होना जरूरी है। यहां अंत में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।
जिला कोषाध्यक्ष हरबंस पटेल ने कहा कि गाड़ी एवं ई रिक्शा मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन पर एजेंटो से मोटा पैसा वसूल कर कार्य किया जाता है और यह एजेंट विंडो से ना जाकर सीधे कार्यालय में प्राइवेट कर्मचारियों से संपर्क कर 50 फाइलें एकत्र कर ले लेते हैं और उनका कार्य तुरंत होता है। लाइन में लगे हुए व्यक्ति खड़े-खड़े परेशान हो जाते हैं। जिला उपाध्यक्ष ने कहा यह आरटीओ का रवैया हिटलर शाही है और पूर्व सैनिकों का भय है। जिला अध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा जो व्यक्ति लाइसेंस रिन्यूएबल के लिए आते हैं उनकी ऑनलाइन फीस कटती है उसके बाद फोटो होता है उसके बाद अप्रूवल होता है लेकिन जो व्यक्ति 850 रुपये देता है उसका अप्रूवल हो जाता है और जो पैसा नहीं देता है उस व्यक्ति को एआरटीओ के पास भेज दिया जाता है। फिर टेस्ट लेकर फेल करें या पास करें वह उस व्यक्ति की किस्मत रह गई। इस तरह से किसान यूनियन ने तमाम आरोप लगाये हैं। धरना में सूरजपाल सिंह, राजपाल सिंह, प्रताप सिंह, हरीश पटेल, अशोक पटेल, पूनम गुप्ता, विपिन माहेश्वरी, मोहम्मद वसीम,जसवीर यादव, अरुण शर्मा, कमल गुप्ता, अरविंद सिंह, महेश सागर, अशोक कुमार, एसके गौतम, बहादुर आदि मौजूद रहे।

Discussion about this post