नया बदायूं

23वें दिन भी जारी बीकेयू चढूनी का धरना, भूख हड़ताल की चेतावनी

 

बदायूं संवाददाता।

मालवीय आवास गृह पर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का अनिश्चितकालीन धरना 23वें दिन भी जारी रहा। जिला अध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में 9 अक्टूबर से चल रहे धरने में किसानों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया।

लाडो डिटर्जेंट

किसानों की मांग है कि बीएसएनएल कार्यालय के पीछे सार्वजनिक नाले और आठ फुट चौड़े रास्ते से अवैध कब्जा हटाया जाए। वहीं, उझानी के ग्राम जूईनिया में प्रेमवती और भगवान दास ने जमीन धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई की मांग की है।

किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश और मंडल स्तर पर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। धरने में दिलशाद, इरशाद, रशीद अब्बासी, शरीफ अब्बासी, नूरुद्दीन, जुबैर, हरी सिंह, अजीम मिस्त्री और नौशाद सहित कई किसान मौजूद रहे।

Exit mobile version