नया बदायूं

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यकारिणी घोषित, बदायूं के राजेश्वर सिंह बेबी पटेल और महेश राठौर को मिली अहम जिम्मेदारी

नया बदायूं, संवाददाता।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। नई कार्यकारिणी में बदायूं के दो पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। राजेश्वर सिंह बेबी पटेल को ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं महेश राठौर को क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है।


क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा के बाद दोनों नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्रियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से दोनों पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इनके अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी बधाई दी है। वहीं कुछ पदाधिकारी ने आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दी और स्वागत किया। वहीं पदाधिकारी आवास पर पहुंचे और पगड़ी एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

पगड़ी पहना कर किया स्वागत
इस दौरान भाजपा जिला मंत्री एवं निवर्तमान सदस्य जिला पंचायत राजवती वर्मा व प्रभाशंकर वर्मा भी मौजूद रहीं। पगड़ी पहना कर भी स्वागत किया। उन्होंने भी दोनों नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्रियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

संगठन को गौरव की बात
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बदायूं से दो पदाधिकारियों को ब्रज क्षेत्र की कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना जिले के संगठन के लिए गौरव की बात है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कौन हैं राजेश्वर सिंह पटेल

राजेश्वर सिंह पटेल उर्फ बेबी भैया को भाजपा की ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यकारिणी में महामंत्री बनाया गया है। इससे पहले वह किसी ब्रज क्षेत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा इससे पहले भाजपा के जिला महामंत्री और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं इसके अलावा भाजपा में अन्य पदों पर भी रहे हैं। वर्तमान में राजेश्वर सिंह पटेल उर्फ बेबी भैया की पत्नी जिला पंचायत सदस्य है। बदायूं की राजनीति में राजेश्वर सिंह पटेल बेबी भैया की वोट बैंक पर पकड़ कुर्मी समाज के साथ-साथ कई अन्य समाज पर भी है और मजबूत पकड़ बताई जाती है।

कुर्मी बोट बैंक को साधने में लगी भाजपा

मिशन 2027 अब करीब है और भाजपा अपनी राजनीतिक गोटिया फिट करना शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव 2024 में जिस तरह भाजपा को एक करारा झटका लगा था, जिसमें साफ हो गया था कि इस चुनाव में पिछड़ा वोट बैंक भाजपा से खिसक गया खास कर कुर्मी समाज का वोट भाजपा से खिसक गया इसलिए इतना बड़ा झटका लगा। यही कारण है कि मिशन 2027 से पहले भाजपा ने उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष कुर्मी समाज से पंकज चौधरी को बनाया। और जिन जनपदों में कुर्मी समाज का बाहुल्य है वहां वोट बैंक के आधार पर कुर्मी नेताओं को पद के साथ जिम्मेदारी दी जा रही है। राजनीतिक गलियारों में राजेश्वर सिंह पटेल उर्फ बेबी भैया को क्षेत्रीय महामंत्री का पद मिलने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से तार जोड़े जा रहे हैं।

Exit mobile version