नया बदायूं

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की 44 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित, मिशन 2027 पर नज

 

बदायूं संवाददाता।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेजपाल सागर ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री सहित विभिन्न पदों पर 44 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए संगठन को मजबूत करने और जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुसूचित मोर्चा संगठन का महत्वपूर्ण अंग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अनुसूचित समाज के सम्मान, शिक्षा, आवास, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए अनेक कार्य किए गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और पार्टी की नीतियों का प्रचार करने का आह्वान किया।

अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेजपाल सागर ने कहा कि नई कार्यकारिणी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर संपर्क कर अनुसूचित समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर मिशन 2027 में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम किया जाएगा।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

जिला उपाध्यक्ष संजीव सागर, जयपाल दिवाकर, कुलदीप दिवाकर, बॉबी कोरी, राजकुमार सोनकर, भगवान सिंह वर्मा, राधेश्याम भास्कर और अर्चित सिंह बनाए गए हैं। जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सुखदेव वर्मा, सौरभ भारती और अभिषेक वर्मा को सौंपी गई है।

जिला मंत्री पद पर राज दिवाकर, अशोक भारती, राधेश्याम सागर, राहुल कुमार वाल्मीकि, पप्पू गिहार, आकाश कुमार वाल्मीकि, सूरजपाल सागर और मनोज चौधरी को जिम्मेदारी मिली है। शैलेन्द्र सागर जिला कोषाध्यक्ष तथा राजकुमार वाल्मीकि सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

अमित पिप्पल को जिला मीडिया संयोजक और प्रदीप कुमार वाल्मीकि को सह मीडिया संयोजक बनाया गया है। मनोज कुमार सागर जिला कार्यालय मंत्री, अंकित मथुरिया और रजत वाल्मीकि जिला सह-कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं।

तेजस्वी सागर को जिला सोशल मीडिया संयोजक तथा हरीचरन पासी और अंकित गौतम को सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। देवेश कुमार वर्मा जिला आईटी संयोजक और वीरेश सोनकर जिला शोध प्रमुख बनाए गए हैं।

इसके अलावा जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में राजेश सागर, प्रमोद सागर, मंगलीराम माथुर, ब्रह्मानन्द सागर, शनिराज प्रभाकर, सचिन वाल्मीकि, प्रदीप दिवाकर, हरी राम कोरी, अर्जुन गिहार, निरोत्तम सागर, हरिओम वर्मा, जितेन्द्र सागर और सतेंद्र वर्मा को शामिल किया गया है।

Exit mobile version