• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

जीत की राह आसान बनाएंगी भाजपा की पन्ना समितियां : राजीव गुप्ता

Naya Badaun by Naya Badaun
January 7, 2023
जीत की राह आसान बनाएंगी भाजपा की पन्ना समितियां : राजीव गुप्ता

भाजपा कार्यालय पर बैठक करते जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता।

ShareShareShare

बदायूं। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। संगठन की मजबूती के साथ ही बूथ के हर पन्ने के हिसाब से पांच.पांच सदस्यीय समिति बनेंगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा साथ ही सपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस की हताशा का परिणाम हैए सपा को उन्होंने पिछड़ा विरोधी और केवल परिवार और एक खास समुदाय का हितैषी बताया। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता देश के हर कोने में बताया। इस मौके पर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, शारदेंद्र पाठक, बीएस मौर्य, प्रभाशंकर वर्मा, केशव चौहान, धीरज पटेल, दीपक गुप्ता, शैलेंद्र मोहन शर्मा, जितेंद्र सोनकर, मयंक गुप्ता, अजय तोमर, अनुभव उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य शामिल रहे।

                                               भाजपा कार्यालय पर बैठक करते जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता।

सौ-सौ लोगों को जोड़ेगा हर पन्ना प्रमुख
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि पन्ना प्रमुखों की अगुवाई में पन्ना समिति को वोटर तक पहुंचने का जिम्मा दिया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक पन्ना पर पांच कार्यकर्ताओं की पन्ना समिति बनाई जाएगी। पन्ना प्रमुख की व्यवस्था भी जारी रहेगी। इस तरह पन्ना प्रमुख को मिलाकर इसमें छह सदस्य होंगेए इनका काम होगा पन्ने में दर्ज वोटर्स तक जाकर उनको भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताना और पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करना। जल्द ही इन समितियों का गठन कर हर मंडल में पन्ना समिति सम्मेलन किया जाएगा। इन समितियों का गठन करने के साथ ही हर बूथ के ऐसे मतदाताओं को जोड़ा जाएगा जिनका अपने समाज में काफी प्रभाव है यानी जिनके कहने पर वोटर प्रभावित होते हैं। प्रभावी मतदाताओं की सूची बनाने के बाद उनका अलग से सम्मेलन कराया जाएगा। इसके अलावा पार्टी केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों का भी बड़ा सम्मेलन करेगी। आगामी निकाय चुनाव के लिहाज से भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। हर पन्ना प्रमुख को अपने ही बूथ पर सौ लोगों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य मिला है। कहा कि एक पन्ने पर 90.97 मतदाता होते हैं और औसतन 20 से 25 परिवार होते हैं। उन्होंने कहा श्पन्ना कमेटी बनाने के लिए हमें पांच परिवारों में से एक.एक सदस्य को जोड़ना होगा। चुनाव में अगर कमेटी के सदस्य अपने परिवार के अधिकांश सदस्यों को ही मना लें तो लगभग 60 से 70 फीसदी मतदान हमारे पक्ष में पक्की हो जायेगा।

भारत जोड़ो यात्रा में नफरत फैलाने वाले
जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी भारत को जोड़ने की बात कर रहे हैंए जबकि इस यात्रा से अधिकांश वह लोग जुड़ रहे हैं जो नफरत फैलाने का काम करते हैं। वास्तिवकता में तो पिछले साढ़े आठ साल में देश को प्रधानमंत्री ने जोड़ने का काम किया हैए कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के रावण वाले बयान को लेकर उन्होंने ने कहा कि कौन पार्टी रावण के रास्ते चल रही हैए इसका फैसला जनता करेगी।

सपा का षड्यंत्र फेल
जिलाध्यक्ष ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश के नगर निकाय के संबंध में जो आदेश उच्चतम न्यायालय ने दिए हैंए भाजपा उसका स्वागत करती हैए कहा कि सपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने एक षड्यंत्र करके नगर निकायों में पिछड़े वर्गों के आरक्षण को समाप्त करने का षड्यंत्र किया और उन्हीं के कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर करके नगर निकाय आरक्षण को समाप्त करने का षड्यंत्र रचा।सपा के पिछड़े वर्ग के हितों को उनके आरक्षण को बाधित करने का हिसाब मांगना चाहिए। कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी। क्योंकि मोदी योगी की सरकार है।

Previous Post

अनोखी प्रेमकहानी का अंत : नागिन के वियोग में नांग ने भी त्यागे प्राण

Next Post

अगर आपके घर में सरकारी शौचालय है तो आपको मिल सकते हैं पांच हजार रुपये

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version