नया बदायूं

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, 46 कार्यकर्ताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

 

बदायूं संवाददाता।

भाजपा किसान मोर्चा की जनपद बदायूं की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। नई कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया संयोजक, सोशल मीडिया एवं आईटी संयोजक सहित विभिन्न पदों पर कुल 46 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान देकर किसान मोर्चा को मजबूत बनाने का प्रयास किया गया है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनका सशक्तीकरण विकसित भारत के निर्माण का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने तथा किसान परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार जैसी योजनाओं से किसानों को लाभ मिल रहा है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता इन योजनाओं को गांव-गांव और प्रत्येक किसान तक पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने और प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अभी से जुटने का आह्वान किया।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि नई जिला कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। सभी पदाधिकारी किसानों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और समाधान के लिए प्रयास करेंगे। गांव-गांव और खेत-खलिहान तक संपर्क स्थापित कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण से संगठन को मजबूत करेगा। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की हैट्रिक लगाने के साथ जनपद की सभी छह विधानसभा सीटों पर पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए किसान मोर्चा पूरी ताकत से कार्य करेगा।

नई जिला कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

घोषित कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद पर अनुज सक्सेना, राजीव सिंह तोमर, अवढर शर्मा, योगेश शाक्य, सत्यवीर सिंह, अकित कुमार एवं सुभाष चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है।

जिला महामंत्री पद पर नत्थू लाल वर्मा, सुनील गुप्ता एवं विकास पटेल को नियुक्त किया गया है। जिला मंत्री के रूप में महावीर राठौर, सचिन चौहान, हरवंश पाल, योगेश यादव, कपिल चौधरी, सुबोध गुप्ता एवं आदर्श द्विवेदी को स्थान मिला है।

जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप चौहान तथा जिला सह कोषाध्यक्ष हरवीर राजपूत एवं अनिल भारद्वाज बनाए गए हैं। जिला मीडिया संयोजक सुधांशु मैथिल और सह मीडिया संयोजक आकाश कश्यप एवं राजकुमार राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला कार्यालय मंत्री गजेन्द्र सिंह तथा सह कार्यालय मंत्री जगमोहन सिंह एवं विजेन्द्र पाल बनाए गए हैं। जिला सोशल मीडिया संयोजक अर्जुन राठौर तथा सह संयोजक गोविन्द श्रीवास्तव एवं कुलदीप शर्मा को दायित्व दिया गया है।

जिला आईटी संयोजक हिमांशु सिंह तथा सह आईटी संयोजक गौतम शर्मा एवं आकाश पाल बनाए गए हैं। जिला शोध प्रमुख अरविन्द अग्निहोत्री तथा सह शोध प्रमुख जवर सिंह कश्यप एवं अरुण कुमार शेखर को जिम्मेदारी मिली है।

इसके अतिरिक्त जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में लाल सिंह, रूपेन्द्र राजपूत, कुलदीप शर्मा, भारत सिंह, दीपक मिश्रा, रिकू गुप्ता, आयुष प्रजापति, यश राजपूत, प्रतीक सक्सेना, मोर पाल यादव एवं रोहित गुप्ता को शामिल किया गया है।

Exit mobile version