• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

22 जुलाई के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों में जुटी भाजपा, 18 जुलाई को 30 मंडलों में होंगी बैठकें

Naya Badaun by Naya Badaun
July 17, 2026
22 जुलाई के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों में जुटी भाजपा, 18 जुलाई को 30 मंडलों में होंगी बैठकें
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

भाजपा आगामी 22 जुलाई 2026 को जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुट गई है। इस क्रम में 18 जुलाई को जनपद के 30 मंडलों में तैयारी बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनके माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

शुक्रवार को  भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय बैठक में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता तथा पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सम्मेलन की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर की मजबूती पर आधारित है और बूथ अध्यक्ष इसकी सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन भाजपा की शक्ति का महाकुंभ साबित होगा, जो कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संकल्प का संचार करेगा। सम्मेलन के माध्यम से बूथ अध्यक्षों को पार्टी की नीतियों, विचारधारा और आगामी कार्ययोजना के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि 18 जुलाई को होने वाली मंडल स्तरीय बैठकें और 22 जुलाई का सम्मेलन संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे। प्रत्येक मंडल में बूथ अध्यक्षों से व्यक्तिगत संपर्क, कार्यक्रम स्थल की समुचित व्यवस्था और अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका सक्रिय और प्रशिक्षित कार्यकर्ता है। बूथ अध्यक्ष जनता और संगठन के बीच सेतु का कार्य करते हैं और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि आगामी समय संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों में पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटें और इसे संगठनात्मक एकजुटता का उदाहरण बनाएं। उन्होंने अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने और प्रत्येक बूथ अध्यक्ष से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करने पर जोर दिया।
बैठक में जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा संयोजक एवं मंडल प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

जल संरक्षण को लेकर बदायूं पुलिस ने ली शपथ, ‘कैच द रेन’ अभियान को दिया बढ़ावा

Next Post

यज्ञ है भारतीय संस्कृति का प्राण : नत्थूलाल

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version