नया बदायूं

बरेली एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शिक्षा संकायाध्यक्ष पद पर प्रोफेसर डॉ मनवीर सिंह की नियुक्ति

नया बदायूं संवाददाता।

उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के Mahatma Jyotiba Phule Rohilkhand University (एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय) ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए शिक्षा संकाय में नई नियुक्ति की घोषणा की है। जिसमें बदायूं के प्रोफेसर डॉ मनवीर सिंह की नियुक्ति की गई है।

शनिवार को विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रो. डॉक्टर मनवीर सिंह को शिक्षा संकाय का संकायाध्यक्ष (डीन) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 (संशोधित) की धारा 27(4) के अंतर्गत कुलपति के आदेशानुसार की गई है। आदेश के मुताबिक, प्रो. डॉक्टर मनवीर सिंह (शिक्षा विभाग, एसएसएन दास कॉलेज, बदायूं) का कार्यकाल 06 जुलाई 2026 से 05 जुलाई 2029 तक रहेगा या अधिवर्षिता आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस नियुक्ति की सूचना संबंधित विभागों, अधिकारियों एवं इकाइयों को आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित कर दी है। यह नियुक्ति शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक मजबूती और अकादमिक गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Exit mobile version