नया बदायूं संवाददाता।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को जिले में बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने एकदिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल में भाग लिया। हड़ताल के चलते बदायूं जिले की करीब 140 बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहा, जिससे लगभग 600 करोड़ रुपये का बैंकिंग लेनदेन प्रभावित होने का दावा किया गया।
बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने हड़ताल के माध्यम से सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने तथा प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (PLI) में भेदभाव समाप्त करने की मांग प्रमुखता से उठाई। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के घटक संगठनों AIBEA, NCBE, AIBOC, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC से जुड़े कर्मचारी एवं अधिकारी हड़ताल में शामिल रहे।
बैंक प्रदर्शन
हड़ताल के दौरान विभिन्न बैंक शाखाओं के बाहर कर्मचारियों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने से ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल में बदायूं जिले से कॉमरेड मंजर फर्सोरी, जिला अध्यक्ष, कॉमरेड औतपाल सिंह, जिला मंत्री और कॉमरेड दीपक, अध्यक्ष सहित विभिन्न बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल रहे।
यह रहे शामिल
बैंक ऑफ बड़ौदा से दीपक, मंजर फर्सोरी, लल्ला बाबू, हरवीर सिंह, पूरन सिंह, अमित कुमार त्रिपाठी, हरिओम सिंह, सत्येंद्र, पुष्पेंद्र, उदयवीर, अमृतांश, शैलजा, रविंद्र, कुलदीप वर्मा, अर्पण सिंह, निशांत कुमार मिश्रा, शिवम मिश्रा, अंकुर सिंह, जुबेर हाशिम, सुभाष चंद्र, सुनील कुमार, अंकित वर्मा, कृष्णकांत, हरिंदर, मुकेश कुमार, तरुण, विशाल बाबू, सुमित कुमार यादव एवं विशाल कश्यप समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
सभी हड़ताल पर
पंजाब नेशनल बैंक से औतपाल सिंह सहित अन्य कर्मचारी और अधिकारी तथा भारतीय स्टेट बैंक से लल्ला बाबू सहित अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी हड़ताल में शामिल रहे। इसके अलावा जिले के अन्य बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया।
संगठन एकजुट
हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर संगठन एकजुट है और मांगों के समाधान के लिए आगे भी संघर्ष जारी रखा जाएगा।

Discussion about this post