बदायूं संवाददाता।
पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं स्थित शहीद स्मारक स्थल पर शनिवार को बैंड वादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में किया गया।
पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस बैंड ने वादन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस दीनानाथ मौर्य, गणना मेजर सुभाष चंद्र शर्मा, स्टोर मोहर्रिर किशन लाल सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस स्मृति दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व को रेखांकित किया गया।
