• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बे-मौसम बारिश ने किया पानी-पानी, किसानों की लहटा सहित फसलें बर्वाद

Naya Badaun by Naya Badaun
January 24, 2023
बे-मौसम बारिश ने किया पानी-पानी, किसानों की लहटा सहित फसलें बर्वाद

बदायूं में वर्षा के बाद जलभराव और फसलें खराब।

ShareShareShare

बदायूं। जिले में सोमवार और मंगलवार की रात को ही अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। अचानक मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि रात से ही बूंदाबादी शुरू हो गई। मंगलवार को सुबह से शाम और फिर रात तक लगातार वर्षा जारी है। वर्षा के चलते जिले भर में जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे तमाम लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। बेमौसम बारिश के चलते मौसम में एक बार फिर से ठंडक लौट आई है। वर्षा के साथ हवा तेज गति से चलने से मौसम में ठंडक ही नहीं बड़ी बल्कि फसलों को भी हवा नुकसान पहुंचा रही है।

तालाब बन गया शहर और फंसे वाहन
सोमवार की रात से मंगलवार की रात तक लगातार वर्षा हुई। जिसके बाद शहर के गली मुहल्लों में जलराव हो गया। इसके अलावा शहर का मंडी समिति इलाका तो तालाब में तब्दील हो गया। यहां तीन से पांच.पांच फिट पानी भर गया। इसके चलते एमएफ हाईवे पर तीन.तीन किलो मीटर जाम दिन भर रहा है। यहां पानी के बीच से वाहन निकलते समय फंस रहे थे और लोग धड़ाम.धड़ाम गिरते दिखे हैं। बतादें कि वर्षों पुरानी समस्या एक बार फिर से दिक्कत देखने को मिली है। लोगों ने इसको लेकर विरोध दिखाई दिया है। लोगों का कहना है कि हजारों बार मांग करने के बाद भी जनप्रतिनिधि इस जलभराव की समस्या से झुटकारा नहीं दिला पाई है।

 

लहटा और आलू की फसलों को नुकसाना
जिले में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश के बाद किसानों की फसलों का नुकसान कर दिया है। किसानों की मानें तो इस वर्षा से लहटा की फसल को काफी नुकसान है। हवा के साथ बारिश हो रही है ऐसे में लहटा की वर्ष जमीन पर बिछ रही है इसके अलावा लहटा की पिछेती फसल पर फूल लगा है जो गिर रहा है। इससे लहटा की फसल में उत्पादन की कमी आ जाएगी। किसानों की मानें तो आलू की फसल को भी नुकसान है। वहीं जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार का कहना है कि अभी इतनी ज्यादा वर्षा नहीं हुई है। अगर ज्यादा वर्षा होती है तो नुकसान होगी।

 

वर्षा ने सहालग पर कार्यक्रम किए प्रभावित
जिले में सोमवार की रात से वर्षा शुरू हो गई जो मंगलवार को जारी रही। बुधवार को और अधिक वर्षा होने का अनुमान लग रहा है। वहीं पंडितों के अनुसार 25 व 26 जनवरी को बड़ी सहालग है। 24 जनवरी को भी जिले में सहालग रही है। वर्षा के चलते सहालग जैसे तमाम कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं। कार्यक्रम में वर्षा बाधक बन रही है। अगर ऐसा मौसम रहा तो काफी दिक्कत हो जाएगी।

Previous Post

शहर के ब्लूमिंगडेल स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

Next Post

प्रेमी के साथ पकड़ी किशोरी ने फंदे पर झूलकर दी जान

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version