• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

फातिमा रजा को मिला मौर्य और वाल्मीकि समाज का समर्थन

Naya Badaun by Naya Badaun
May 7, 2023
फातिमा रजा को मिला मौर्य और वाल्मीकि समाज का समर्थन
ShareShareShare
बदायूं। नगर निकाय चुनाव में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं और चुनाव हर दिन रोचक होता जा रहा है। सदर नगर पालिका सीट से समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी फातिमा रजा को मौर्य समाज व वाल्मीकि समाज ने समर्थन दे दिया है। रविवार को चेयरमैन पद की प्रत्याशी फातिमा रजा के पति पूर्व मंत्री आबिद रजा ने मौर्य छात्रावास पर जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने लोटनपूरा में एक जनसभा को संबोधित किया। दोनों ही जनसभाओं में लोगों ने रिक्शा चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर फातिमा रज़ा को विजयी बनाने का विश्वास दिलाया है।
चेयरमैन पद की प्रत्याशी फातिमा रजा लगातार शहर के अलग-अलग हिस्सों में जनसंपर्क कर वोट की अपील कर रही है। उन्हें शहर के हिंदू समाज द्वारा खासा प्यार भी मिल रहा है और लोगों ने अधिक से अधिक वोट कर चेयरमैन बनाने की भी भरोसा दे रहे हैं। रविवार को उनके पति पूर्व मंत्री आबिद रजा ने भी शहर में तूफानी दौरा कर कई जनसभाओं को संबोधित किया। जिसमें मौर्या छात्रावास पर हुई जनसभा में बड़ी संख्या में मौर्य समाज के लोग शामिल हुए। जिसमें आबिद रजा ने कहा अच्छा हुआ दीपमाला गोयल चेयरमैन बनी जिससे उनका सच जनता के सामने आ गया है। क्योंकि वह जब चुनाव नहीं जीती थी तब जनता के बीच आकर कहती थी कि मुझे बस एक बार चेयरमैन बना दो मैं शहर को साफ और स्वच्छ बना दूंगी। शहर के मौजूदा हालात किसी से छुपे हुए नहीं है शहर नरक में तब्दील हो चुका है। ऐसे में अब वक्त आ गया है कि आने वाली 11 मई को लोग रिक्शा चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर फातिमा को चेयरमैन की कुर्सी तक पहुंचाना होगा। इसके बाद से लोटनपुरा में पहुंचे यहां पर वाल्मीकि समाज के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके चेयरमैन रहने के दौरान शहर के किसी भी व्यक्ति को गंदगी, बदबूदार पानी ,टूटी सड़कें और गलियों में अंधेरा नहीं मिला होगा। लेकिन मौजूदा हालात ऐसे हैं कि लोग गंदगी के ढेर पर रहने को मजबूर हैं। उन्होंने वाल्मीकि समाज के कर्मचारियों से कहा कि उनके कार्यकाल में किसी भी कर्मचारी का कोई भी भुगतान नहीं रोका गया और ना ही वेतन के चलते हड़ताल हुई। मौजूदा चेयरमैन ने कर्मचारियों का शोषण किया है। इसलिए अब सभी लोगों को मिलकर फातिमा रजा को चेयरमैन बनाना होगा। इस मौके पर विमलपाल, सत्यपाल, रामपाल, निशु, जोगेंद्र पाल सिंह, अवनीश शर्मा, यशपाल, हरिबाबू शाक्य, ओमप्रकाश शाक्य, अनुज प्रताप, सुनीता शाक्य, नितिन, ममता शाक्य, ब्रजभान शाक्य, महेंद्र सिंह, सुनील वाल्मीकि, जय प्रसाद वाल्मीकि, कपिल कठेरिया, संदीप काले, रवि कुमार, टिंकू, राजा, भरत शामिल थे।
Previous Post

बरसात में खड़े आटो पर दीवार गिरी, चालकों सहित तीन दबे

Next Post

सपा समर्थित प्रत्याशी नाजमीं के समर्थन में जुट रहा कारवां, समर्थन मिला

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version