नया बदायूं

सरकारी ALS एंबुलेंस बनीं लाइफलाइन, जनमानस को दे रहीं सुविधाएं

नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएलएस एबुलेंस पिछले चार-पांच साल से संचालित हैं। शहर से देहात तक यह एबुलेंस सेवा अपनी सेवा देकर जनता की जान बचाने का काम कर रही हैं। आमजनमानस को बेहतर लाभ पहुंचा रही हैं। एक तरह से एएलएस एबुलेंस सेवा जनता को लाइफलाइन साबित हो रही हैं। एबुलेंस की सेवा और स्टाफ के सहयोग से तमाम लोगों की जान बच जाती है।

जनपद में स्वास्थ्य विभाग और जिला अस्पताल में संचालित चार एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एंबुलेंस पिछले साढ़े चार वर्षों से मरीजों के लिए ‘लाइफलाइन’ साबित हो रही हैं। इन एंबुलेंस का संचालन Med care 365 प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ द्वारा किया जा रहा है, जो लगातार आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इन एंबुलेंस में वेंटिलेटर जैसी जीवन रक्षक व्यवस्था मौजूद है, जिससे गंभीर मरीजों को त्वरित इलाज मिल पा रहा है। अब तक हजारों मरीज इन सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। जिला प्रभारी विश्वा किर्ति के नेतृत्व में ALS टीम पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। टीम के सदस्य 24 घंटे मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं और हर आपात स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाते हैं। जनपद में संचालित तीन ALS एंबुलेंस पर कुल 6 इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) और 6 पायलट तैनात हैं, जो रेफर किए गए मरीजों को उचित देखरेख के साथ सुरक्षित रूप से उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में ALS एंबुलेंस की यह व्यवस्था अहम कड़ी बनकर उभरी है, जिससे मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल रहा है।

Exit mobile version