• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सौगात : सदर विधायक के प्रयास पर वजीरगंज में 1.65 करोड़ की कान्हा गौशाला को मंजूरी

Naya Badaun by Naya Badaun
January 21, 2023
सौगात : सदर विधायक के प्रयास पर वजीरगंज में 1.65 करोड़ की कान्हा गौशाला को मंजूरी

भाजपा से सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता।

ShareShareShare

बदायूं। जिले में इस समय सबसे बड़ी समस्या छुट्टा गोवंश है। छुट्टा गोवंश की खानपान को लेकर परेशान है वहीं किसान भी काफी परेशान हैं। छुट्टा गोवंश किसानों के खेतों की फसलों को चरकर बर्वाद कर रहे हैं। वहीं किसानों को रखवाली के लिए दिन रात भागदौड़ करनी पड़ रही है। वजीरगंज कस्बा में भी छुट्टा गोवंश की बड़ी दिक्कत थी जो अब सदर विधायक के प्रयास से जल्द ही समाप्त होने जा रही है। विधायक के प्रयास पर कान्हा गौशाला की मंजूरी हो गई है जल्द ही निर्माण भी शुरू हो जाएगा।

भाजपा से सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता।

शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता का एक और प्रयास रंग लाया है। उनके प्रयास पर शासन ने बदायूं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा वजीरगंज में कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के अंतर्गत एक करोड़ 65 लाख की धनराशि से कान्हा गौशाला बनाए जाने को धनराशि मंजूर की है। इस गौशाला में 500 से अधिक गायों को रखा जा सकेगा। शहर भाजपा विधायक महेश गुप्ता ने भी पिछले दिनों इस योजना के अंतर्गत कस्बा वजीरगंज क्षेत्र में कान्हा गौशाला खुलवाए जाने के लिए शासन को पत्र दिया था। जिसको अब शासन से स्वीकृत कर दिया है। इस संबंध में शासन के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी की ओर से डीएम बदायूं को भी पत्र भेजा गया है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि वजीरगंज क्षेत्र में खुलने वाली कान्हा गौशाला एवं पशु शेल्टर होम्स के निर्माण के लिए एक करोड़ 65 लाख की धनराशि मंजूर की गई है। सचिव ने एक सप्ताह के अंदर गौशाला के लिए भूमि संबंधी कागज भेजे जाने के निर्देश दिए हैं।

विधायक के प्रयास पर जनता की मांग पूरी
कस्बा वजीरगंज क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या में काफी वृद्धि होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी। क्षेत्र के लोगों द्वारा विधायक महेश चंद गुप्ता से नगर क्षेत्र में गौशाला खुलवाए जाने की मांग की जा रही थी। उनकी मांग पर विधायक ने पिछले दिनों शासन को प्रस्ताव दिया था। जिस पर अब हरी झंडी दे दी गई है। इस गौशाला के बन जाने के बाद क्षेत्र में आवारा पशु विचरण नहीं कर सकेंगे।

रफियाबाद में भी खुल चुकी है गौशाला
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता आवारा पशुओं और किसानों की समस्या को लेकर हमेशा गंभीर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव रफियाबाद में भी बृहद गौशाला स्थापित कराई थी जो जिले की पहली गौशाला रही। जिसका उद्घाटन प्रदेश सरकार के मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया था । इसके अलावा वह बदायूं शहर क्षेत्र को भी कान्हा गौशाला स्वीकृत करा चुके हैं।

क्या कहते हैं विधायक
विधायक महेश चंद्र गुप्ता का कहना है कि वजीरगंज कस्बा में गौशाला खुलवाए जाने के लिए उन्होंने पिछले दिनों नगर विकास मंत्री को पत्र दिया था। जिसके बाद अब कान्हा गौशाला की स्वीकृति मिल गई है। कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा ही प्रयासरत रहते हैं। किसान एवं गोवंश पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता थी शासन के प्रयास के बाद यह सफलता हासिल की है।

Previous Post

भू-माफियाओं की अवैध कालोनियां और प्लाटों पर प्रशासन ने चलाया बुल्डोजर

Next Post

सीजेएम नवनीत भारती समेत सिविल जज का हुआ प्रमोशन

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version