बदायूं। जिले में निकाय चुनाव चल रही है। नगर पंचायत वजीरगंज में अध्यक्ष पद को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी रोहित बंशीधर की पत्नी साक्षी को प्रत्याशी बनाया है। नामांकन कराने के बाद वह चुनाव मैदान में पूरी ताकत के साथ उतर चुकी हैं। मंगलवार को उन्होंने नगर में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया है। उन्होंने कांग्रेस नेता पति रोहित और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी रजनी सिंह के साथ जनसंपर्क किया है। उन्होंने बताया कि आज 26 अप्रैल को गुप्ता टेंट हाउस से मेन मार्केट छोटा बाजार और वार्ड नंबर 9 और13 में जनसंपर्क होगा उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचायेंगे और नगर पंचायत के विकास के लिए चुनाव मैदान में उतरी हैं। जनहित के लिए कार्य करेंगी।
वजीरगंज में पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में उतरीं प्रत्याशी साक्षी
