• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बदायूं सहित उत्तर प्रदेश से खत्म किया बंदूकों का कलचर : बृजेश पाठक

Naya Badaun by Naya Badaun
November 27, 2025
बदायूं सहित उत्तर प्रदेश से खत्म किया बंदूकों का कलचर : बृजेश पाठक
ShareShareShare

नया बदायूं। (ब्योरो)
बदायूं जनपद में एक दिवसीय दौरा पर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधाा। डिप्टी सीएम ने कहा बिहार के आरजेडी के जंगलराज से उत्तर प्रदेश भी मिलता-झुलता रहा है, समाजवादी पार्ट की गुंडई व अराजकता जंगलराज को लोग भूले नहीं हैं। अब गुंडा राज क्या यहां तो छुटभईया गुंडा भी नहीं बचे हैं। कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार में बंदूक का कल्चर खत्म हो गया है। इसी बदायूं में हम लोग पहले भी आये हैं। दस-दस बंदूके भरकर के नेता चलते थे। अब किसी के यहां बंदूक लेकर चले जायेंगे तो लोग बुरा मानेंगे। बोले हमने बंदूक का कल्चर खत्म किया है। अपराध को खत्म करके भाजपा ने संस्कृति और विरासत को मजबूत किया है। हमने अयोध्या का मंदिर बनवाया। प्रधानमंत्री ने ध्वज पताका राम मंदिर पर फैराया तो दुनिया ने देखा।

एसआईआर कार्य कोई नया नहीं
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि एसआईआर कोई पहली बार नहीं हुआ है समय-समय पर होता रहा है। देश में कोई पात्र वोटर मतदाता बनने से छूट न जाये और अवैध घुसपैठिया वोट बनाकर मतदाता न बन पाये इसके लिए अभियान चल रहा है। विपक्षी तो बेवजह का मुद्दा बना रहे हैं। इसलिए हर मतदाता को जागरूकता का परिचय देना चाहिए और एसआईआर फार्म भरने में बीएलओ का सहयोग करना चाहिए।

बिहार से खत्म किया आरजेडी का जंगलराज
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विपक्षियों के आरोपों पर कहा कि अभी बिहार में चुनाव संपन्न हुआ है एक भी शिकायत नहीं आई है। निर्वाचन आयोग ने बिहार में निष्पक्षता के साथ चुनाव कराया है। विपक्षी दल अपनी प्रचंड हार से चेहरा छुपाने के लिए तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। क्योंकि बिहार में जो हुआ है मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं और नीतिश के सुशासन पर जनता ने वोट किया है। आरजेडी के जंगल राज को खत्म किया है।

नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
गुरुवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक इस्लामियां कालेज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम शामिल होने आये थे लेकिन देर होने पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के आवास पर पहुंचे। यहां सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता सहित सभी ने जोरदार स्वागत किया। यहां महेश चंद्र गुप्ता के परिवार से पत्नी संग मुलाकात की और वार्ता की। इस दौरान सामूहिक विवाह के 345 नव विवाहित जोड़ों को उज्जवल जीवन की कामना की। नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

उत्तर प्रदेश में हुआ चहुमुखी विकास
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद से अमान परिवर्तन हुआ है। वर्ष 2017 से पहले माफिया, गुंडा खुलेआम सड़कों पर घूमते थे। बिजली एक घंटे दिन और एक घंटे रात में आती थी। आज उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का चहूमुखी विकास हुआ है। विकास के नाम पर प्रदेश नंबर वन पर है। स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव हुआ है हर जिले में मेडिकल कालेज बन रहा है। मूलभूत सुविधाएं बेहतर हुई हैं। प्रति व्यक्ति आय में इजाफा हुआ है। आज उत्तर प्रदेश देश के अन्य प्रदेशों की तुलना में बेहतर प्रदेश के रूप में स्थापित है। कानून व्यवस्था बेहतर हुई है।

Previous Post

बदायूं मेडिकल कालेज की बदहाली देख भड़के डिप्टी सीएम, एजेंसी हटाई

Next Post

सदर विधायक ने डिप्टी सीएम का किया जोरदार स्वागत

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version