नया बदायूं

बदायूं में चाय पीने के बाद भगोना में दिखी छिपकली, दहशत में अस्पताल पहुंचा परिवार

संवाददाता, नया बदायूं।
यूपी के जनपद बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में दूध में छिपकली गिरने की आशंका से पूरा परिवार दहशत में आ गया। दूध की चाय का सेवन करने वाले परिवार और रिश्तेदार आठ लोगों ने अस्पताल में आकर चेकअप कराया। सभी स्वस्थ हैं। अस्पताल से डॉक्टर ने दवाई देकर वापस घर भेज दिया है।

दर्जनभर लोगों ने पी छिपकली वाले दूध की चाय
बदायूं जनपद के थाना कोतवाली उझानी के गांव गांव पिपरोल में बुधवार को निवासी तेजपाल की पत्नी कमलेश ने चाय बनाई। जिसमें घर में रखे भगौना का दूध डाला था। चाय को पति तेजपाल, परिवार की ही भगवती पत्नी रविशंकर, बिनावर निवासी रिश्तेदार आरती पत्नी सरवन, ढाका बरेली निवासी लक्ष्मी पत्नी दुर्वेश रवि शंकर, कोमल पत्नी सरवन, लक्ष्मी पत्नी दुर्वेश, सोनम पुत्री दुर्वेश और पुत्र सुशांत ने चाय पी। दोपहर के समय जब कमलेश दूध का भगोना खाली कर साफ करने जा रही थी तभी उसमें छिपकली देख सभी के होश उड़ गए। भगोना में छिकपली थी। यह चाय करीब दर्जनभर लोगों ने पी है।

अस्पताल में हुई जांच
चाय पीने के बाद पता चला कि उसमें छिपकली थी। भगोना देखकर सभी के होश उड़ गये। आनंन फानन में परिवार और रिश्तेदार सभी सदस्य चेकअप कराने और दवा लेने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी पहुंचे। लेकिन सभी स्वस्थ हैं। डॉक्टर ने चेकअप के बाद सभी को घर भेज दिया। कमलेश ने बताया की भगौना में मरी हुई छिपकली निकलने पर आशंका पैदा हो गई थी। हो सकता है चाय बनने के बाद खौलाते समय दूध में छिपकली गिर गई हो। परिवार और रिश्तेदार सभी के स्वस्थ होने पर राहत की सांस ली है।

Exit mobile version