• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शांति के बीच अदा हुई अलविदा की नमाज, मांगी दुआ

Naya Badaun by Naya Badaun
April 21, 2023
ShareShareShare
लखनऊ, ब्योरो रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश की हजारों मस्‍ज‍िदों में आज अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, बरेली, वाराणसी, अयोध्‍या, बदायूं, मथुरा, रामपुर सह‍ित सभी संवेदनशील ज‍िलों में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम क‍िए गए थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्ण तरीके से अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई।
मांगी मुल्क में शांति, सौहार्द, तरक्की व भाईचारे की दुआ
लखनऊ में भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुक्रवार को मस्जिदों में अलविदा की नमाज हुई। नमाज के चलते मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाज के बाद मुल्क में शांति, सौहार्द, तरक्की व भाईचारा रखने की दुआएं मांगी गई। ऐशबाग ईदगाह में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, आसिफी मस्जिद में मौलाना कल्बे जवाब और टीलेवाली मस्जिद में मौलाना फजले मन्नान की ओर से नमाज अदा कराई गई।
भीषण गर्मी से बचने को के ल‍िए लगाए गए थे टेंट
माह-ए-रमजान की अंतिम जुमा की नमाज के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नमाज के लिए पहले से ही मस्जिदों में आने का क्रम शुरू हो गया है। भीड़ को देखते हुए मस्जिद के बाहर भी टेंट लगाए गए थे। टीले वाली मस्जिद और ईदगाह में भारी संख्या में लोगों ने अलविदा की नमाज पढ़ी। बेरीकेडिंग कर वाहनों को रोकने का इंतजाम किया गया था। डायवर्जन के चलते ऐशबाग व पक्कापुल के पास वाहनों की कतार लगी रही। दोपहर बाद तक यातायात सामान्य हो गया।
प्रयागराज में नमाज अदा कर घरों को लौटे लोग
प्रयागराज में रमजान महीने के अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा हुई। चौक की जामा मस्जिद, नखास कोहना, दायरशाह अजमल, नुरुल्लाह रोड, करेली गौस नगर, रसूलपुर और करेलाबाग आदि मुहल्लों में मुस्लिम समुदाय के लोग तय समय पर मस्जिद पहुंचे। वहां नमाज अदा करने के बाद अपने घर लौट गए। प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और पीएसी के जवानों मुस्तैद रहे।
नमाज के बाद मह‍िलाएं ईद की खरीदारी के ल‍िए न‍िकलीं
माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद आशंका जताई जा रही थी कि नमाज के बाद मस्जिद से बाहर हंगामा हो सकता हैं, लेकिन अभी तक स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। मस्जिदों में नमाज के बाद सड़क पर आवागमन पहले की तरह शुरू हो गया है। एहतियात के तौर पर रैपिड एक्शन फोर्स, पीएसी और पुलिस के जवान अपने-अपने प्वाइंट पर तैनात हैं। नमाज के बाद महिलाएं ईद की खरीदारी करने के लिए घरों से निकल पड़ी हैं।
Previous Post

अर्थ दिवस पर मदर्स पब्लिक स्कूल में किया पौधरोपण

Next Post

अध्यक्ष पद को गुलड़िया नगर पंचायत से पूर्वमंत्री भूपेंद्र दद्दा की पत्नी सहित 24 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version