नया बदायूं, संवाददाता।
योगी सरकार में आज भी तमाम सख्ती के बाद भी अपराधियों के हौंसला बुलंद हैं। अपराधियों ने जमीन के विवाद में मारपीट कर दी और झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद भी पीड़ित की थाना पुलिस सुनने को तैयार नहीं है। इसीलिए ग्रामीण अफसरों के दफ्तरों में दर-दर भटक रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो के दरबार में गुहार लगाई है। कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
मामला वजीरगंज थाना के गांवव लखनपुरा का है। गांव लखनपुरा निवासी नेमवती पत्नी नेपाल ने सोमवार को डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है, जिसमें अपराधियों पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि 15 मई को सुबह साढ़े आठ बजे पीड़ित के गांव के लखनपुरा में जमीन के विवाद के चलते पीड़ित के गांव के ही भूप सिंह, नेत्रपाल, दिनेश, शिशुपाल, पंकज, लखपत, खेमकरन, हरवंश, राजवीर, राजेंद्र, ताराचन्द्र, चेतन, कन्हाई, प्रवेश, लल्लू सहित ने घर में घुसकर मेरी झोपड़ी में आग लगा दी व लोहे का गेट तोड़ दिया व उसका एक हिस्सा उठा ले गए। जब नेमवती व उनकी लड़कियां भूदेवी, अनुपम व उर्मिला ने रोकने की कोशिश की तो इन लोगों ने लाठी डांडो से मारपीट कर दी। आरोप है कि गालियां भी दीं, घटना में दोनों लड़कियों के सिर व शरीर में गंभीर चोटे आयी हैं। जिसमें पुलिस ने एक लड़की उर्मिला का मेडिकल कराया दूसरी लड़की अनुपम का मेडिकल नहीं कराया न ही पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की। लड़ाई झगड़ा होने से पहले में परिवार वालों ने 112 को फोन करके बुलाया था। डायल 112 पुलिस वाले में घरवालों को थानें लेकर चले गए। उसके बाद घर में घुसकर मारपीट की तथा रास्ते में कटर मशीन लगा दी है जो अभी तक नहीं हटाई है। न तहसील व थाना से मौके पर जाकर किसी ने कोई कारर्वाई की। पीड़ित का कहना है कि पुलिस अनसुनी कर रही है और अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। इसीलिए डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।

Discussion about this post