नया बदायूं

निस्वार्थ सेवा से बच्चे बनते हैं, देशभक्त और क्रांतिकारी

नया बदायूं, संवाददाता।
भीषण गर्मी में राहगीरों और जरूरतमंदों को भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर संचालित निशुल्क शीतल जल सेवा एवं शरबत वितरण शिविर का 26 वें दिन समापन हो गया। स्काउट-गाइड ने राहगीरों और दूर-दराज से आए यात्रियों को शीतल जल एवं शरबत बांटा। शिविर के दौरान हजारों लोगों की प्यास बुझाकर संस्था ने सेवा, सहयोग और सद्भावना की मिसाल पेश की। पूर्व जिला मुख्यायुक्त डॉ. वीरपाल सिंह सोलंकी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवा से बच्चे देशभक्त और क्रांतिकारी बनते हैं।

प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि भारत स्काउट गाइड संस्था सदैव समाज हित के कार्यों में अग्रणी रही है। तपती धूप और गर्म हवाओं के बीच बच्चों ने अद्म्य साहस का परिचय दिया। इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप के अध्यक्ष डा. एसके. गुप्ता ने कहा कि निस्वार्थ सेवा ही सच्ची मानवता है। उन्होंने कहा कि जल सेवा जैसा कार्य लोगों को जीवनदान देने के समान है। गांधी जन्मशती नेत्र चिकित्सालय के डॉ. अरविंद कुमार तिवारी ने कहा कि युवा परिश्रम करें, धैर्य और साहस के साथ आगे बढ़ें। रोटरी क्लब के सचिव एडवोकेट मुनेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता और राजीव भारती ने शरबत वितरण में सहयोग प्रदान किया। राजकीय इंटर कालेज के प्रवक्ता गिरिजेश कुमार, नेहरु इंटर कालेज अलापुर की प्रवक्ता विभा तिवारी, आडीटर सुभाष मैथिल, राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त महेश चंद्र पाठक, जिला सचिव आलोक पाठक ने स्काउट गाइड के कार्यों की सराहना की। जिला संगठन‌ कमिश्नर मोहम्मद असरार और पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में बच्चों ने सेवा कार्य किया। इस मौके पर स्काउट संस्था के आईटी शमशाद हुसैन, कमलेश ज्ञानी, नितिन झा, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, महीपाल सिंह तोमर, नंदराम शाक्य, सवा महविश, फरदीन अहमद, हिमांशु कश्यप, सचिन यादव, शिवम यादव, अमोली सक्सेना, उर्मी मौर्य, यष्टि सक्सेना, आकांक्षा साहू, सिद्धि गुप्ता, सचिन पाल, रुचित बाबू, प्रेम मौजूद रहे।

Exit mobile version