• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

वर्षों पुरानी सड़क की दूर होगी बदहाली, विधायक महेश गुप्ता ने 17.50 लाख कराये मंजूर

Naya Badaun by Naya Badaun
May 13, 2026
वर्षों पुरानी सड़क की दूर होगी बदहाली, विधायक महेश गुप्ता ने 17.50 लाख कराये मंजूर
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
शहर बदायूं में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए राजाराम इंटर कॉलेज से शहवाजपुर चौक तक, वाया पार्वती देवी इंटर कॉलेज, जर्जर पड़ी सड़क का अब शीघ्र ही निर्माण कराया जाएगा। यह कार्य क्षेत्रीय विधायक महेश चंद्र गुप्ता के विशेष प्रयासों से विधायक निधि के तहत कराया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 17.50 लाख रुपये है। इस मार्ग की कुल लंबाई लगभग 600 मीटर है तथा इसका निर्माण पीसी कार्य के रूप में किया जाएगा, जिससे सड़क की गुणवत्ता और मजबूती सुनिश्चित होगी।

 

बदायूं शहर में राजाराम इइंटर कालेज से शहबाजपुर चौक तक, वाया पार्वती देवी इंटर कालेज तक सड़क जर्जर है। नगर पालिका से वर्षों से मांग हो रही है लेकिन अनदेखी की जा रही है। जिसकी वजह से लोग परेशान हैं। यह मार्ग लंबे समय से अत्यंत खराब स्थिति में था, जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ विशेष रूप से छात्र-छात्राओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस मार्ग पर राजाराम इंटर कॉलेज एवं पार्वती देवी इंटर कॉलेज जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थान स्थित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं। सड़क की जर्जर हालत के कारण उन्हें असुविधा, देरी तथा दुर्घटनाओं के खतरे का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती थी, जिससे विद्यालय पहुंचना दुष्कर हो जाता था। स्थानीय निवासियों द्वारा इस सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने इस कार्य को प्राथमिकता में शामिल कराया और अब इसके निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने विधायक जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस सड़क के निर्माण से न केवल क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि स्थानीय नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को सुरक्षित, सुगम और स्थायी आवागमन की सुविधा भी प्राप्त होगी।

विधायक की सुनिए::::
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता का कहना है कि बदायूं शहर का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। यह सड़क आमजन के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से विद्यालय जाने वाले बच्चों को सुरक्षित और सुगम रास्ता उपलब्ध होगा। आगे भी क्षेत्र की सभी आवश्यक सड़कों का निर्माण एवं सुधार कार्य प्राथमिकता से कराया जाएगा, ताकि बदायूँ को एक विकसित और व्यवस्थित शहर के रूप में स्थापित किया जा सके।

Previous Post

सोना सिर्फ धातु नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, सुरक्षा और करोड़ों परिवारों की रोजी-रोटी : जितेंद्र महाजन

Next Post

एआरटीओ कार्यालय पर भाकियू ने किया आंदोलन, भ्रष्टाचार की पोल खोली

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version