• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

राजकीय सम्मान के साथ हुआ पूर्व विधायक पप्पू भैया का अंतिम संस्कार

Naya Badaun by Naya Badaun
May 18, 2023
राजकीय सम्मान के साथ हुआ पूर्व विधायक पप्पू भैया का अंतिम संस्कार
ShareShareShare
बदायूं। दातागंज से पूर्व विधायक रहे अवनीश कुमार सिंह पप्पू भईया 80 वर्षीय ह्रदय गति रुक जाने कारण निधन हो गया। वह पिछले दो वर्षों से अधिक बीमार चल रहे थे। उनके निधन के बाद जनपद बदायूं की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई। गुरूवार को गांधी ग्राउंड स्थित उनके आवास पर राजकीय सम्मान दिया गया। एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा की मौजूदगी में पुलिस फोर्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑर्नर देकर राजकीय सम्मान दिया गया है। इसके बाद उनकी शवयात्रा निकलते हुए लालपुल शमशाम भूमि पहुंची यहां अंतिम संस्कार किया गया। बदायूं की राजनीति में उनको सरल स्वाभाव एवं सामाजिक एकता के लिए हमेशा यादव किया जायेगा।
यह है पप्पू भईया का सफर
अवनीश कुमार सिंह पप्पू भईया का जन्म 13 अगस्त 1942 को दातागंज के ग्राम व पोस्ट मझारा में हुआ था। वह चार बार दातागंज से विधायक रहे, वह 1977 से 1980, 1984 से 1989, 1991 से 1993, 1993 से 1996 तक विधायक रहे। सन 1985 से 1991 तक भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। सन 1972 में समरेर से ब्लॉक प्रमुख रहे।
इन हस्तियों के रहे करीबी
 अवनीश कुमार सिंह पप्पू भईया पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह के बहुत नजदीकी रहे। कई बार कल्याण सिंह उनके आवास पर भी आये। पप्पू भैया सदैव सरल, सहज और ईमानदार नेता माने जाते थे, उनके निधन के बाद सभी लोग उनकी सरलता व सादगी की चर्चा करते रहे। अवनीश कुमार सिंह के पिता स्व. हरीश चंद्र सिंह चौधरी चरण सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे, वे भी बहुत बड़े नेता थे, सूबे में अलग पहचान थी।
पप्पू भईया का परिवार
अवनीश कुमार सिंह पप्पू भैया के एक पुत्र राहुल सिंह जो पूना में इंजीनियर हैं, उनकी पुत्री ऋतु सिंह मुम्बई में हैं इनके दामाद उद्योगपति तरुण सिंह बड़े व्यवसायी हैं। अवनीश कुमार सिंह पप्पू भैया कुल चार भाई और एक बहिन है, भाइयों में वे तीसरे नम्बर पर थे। बड़े भाई वीके सिंह नेवी में रेयर ऐडमिरल हैं वे अमेरिका में है। दूसरे भाई छोटे भईया भी अमेरिका में है। सबसे छोटे भाई सुभाष सिंह दिल्ली में रहते हैं। बहन मीरा दिल्ली में हैं इनके पति आईवी में डारेक्टर रहे।

भाजपा में शोक की लहर

पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह पप्पू भैया के निधन के बाद भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। गुरूवार को अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने भाजपा के झंडा से उनका सम्मान किया। यहां जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, भाजपा नेता अशोक भारती, राणाा प्रताप सिंह ने पप्पू भईया के शव को कांधा दिया। उनके आवास पर लोकसभा सांसद डा. संघमित्रा मौर्य, दीपमाला गोयल सहित मौजूद रहीं।
Previous Post

जिला अस्पताल में पुरानी  पेंशन को लेकर गरजे राज्य कर्मचारी

Next Post

बीसीए में छात्र-अनीस, सैफ, जोहिब ने किया नाम रोशन

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version