• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव में यूपी से 50 सीटें जीतेगी सपा : अगम मौर्य

Naya Badaun by Naya Badaun
April 7, 2023
लोकसभा चुनाव में यूपी से 50 सीटें जीतेगी सपा : अगम मौर्य
ShareShareShare
बदायूं। सपा के प्रांतीय आवाहन पर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को आंवला लोकसभा की विधानसभा शेखूपुर की एक आवश्यक बैठक की गई। जिसमें मुख्य अथिति के रूप में आवंला लोकसभा प्रभारी अगम मौर्य मौजूद रहे व अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने की।
शुक्रवार को मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी अगम मौर्य ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। जिस तरह से केंद्र की भाजपा सरकार में आम जनता तथा सपा कार्यकर्ताओं के अधिकारों का हनन हो रहा है वह अत्यंत निंदनीय है। केंद्र की भाजपा सरकार ने नोटबंदी, जीएसटी जैसे जनविरोधी कानूनों को लागू करके देश की भोली भाली जनता का मेहनत से कमाया हुआ रुपया चंद उद्योगपतियों के हाथ में दे दिया है। देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। महंगाई, भ्रष्टाचार पूरी तरह से अपनी चरमसीमा पार चुका हैं। किसान, छात्र, नौजवान, व्यापारी, अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़े आदि समाज का हर वर्ग भाजपा की डबल इंजन की सरकार की दमनकारी नीतियों से बुरी तरह त्रस्त है। सपा प्रदेश से इस बार 50 सीटें जीतेगी। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि जनपद सदैव सपा का गढ़ रहा है, बदायूं की जनता ने हमेशा ही पार्टी के नेताओ का विश्वाश कायम रखा है। पिछले लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेताओ ने झूठ बोलकर भोली भाली जनता को गुमराह करके अपनी सरकारें बना लीं लेकिन अब जनता सबकुछ समझ चुकी। इस मौके पर शेखूपुर विधायक हिमांशू यादव, कैप्टन अर्जुन, सुरेशपाल सिंह चौहान, अशोक यादव, अहमद परवेज़, देवेंद्र यादव, वीरप्रताप शाक्य, रामवीर कश्यप, अर्जुन पाल, गिरीश यादव, ऋषिपाल सिंह, सहदेव सिंह, पुष्पेंद्र यादव, कुलदीप यादव, हरिभान सिंह, प्रेमपाल सिंह, मुख्तयार खान, रनवीर सिंह, चरन सिंह शामिल थे।
Previous Post

यूपी के चंदौसी में प्रेमी-प्रेमिका को गोली मारी, गोद भराई से पहले मौत

Next Post

समाजवादी पार्टी में चार महीने बाद पूर्वमंत्री आबिद रजा का कद बढ़ा

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version