बदायूं, संवादददाता।
शहर में पिछले दिनों सुबह को टहलने निकले कुर्मी समाज के छात्र को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में आरोपी जेल चला गया है लेकिन पुलिस पर पक्षपात के आरोप लगे थे। जिस पर समाजवादी पार्टी मुखर हुई है। जिस पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपना बयान जारी किया था। अब सपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रतिनिधि मंडल बनाया है वह पीड़ित परिवार से मिलेगा और पार्टी को रिपोर्ट भेजेगा।
रविवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पत्र जारी किया है। जिसमें पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कहने पर सपा का प्रतिनिधि मंडल बनया है जो 24 जून को बदायूं जायेगा और बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र में एमकॉम के छात्र कर्तव्य पटेल की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलेगा। पीड़ित परिवार को शोकसंवेदना व्यक्त करेगा। इसके साथ ही रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश कार्यालय को भेजेगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिनिधि मंडल में बदायूं जिलाध्यक्ष आशीष पटेल, बदायूं सांसद आदित्य यादव, आंवला सांसद नीरज मौर्य, विधायक संदीप सिंह पटेल, विधायक शेखूपुर हिमांशू यादव, विधायक सहसवान बृजेश यादव, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्वमंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्वमंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा, विधानसभा अध्यक्ष अशोक यादव सहित दस सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल बनाया है।

Discussion about this post