• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

आसमान में काले बादलों का डेरा,  झमाझम बारिश से पानी-पानी….

Naya Badaun by Naya Badaun
June 25, 2023
आसमान में काले बादलों का डेरा,          झमाझम बारिश से पानी-पानी….
ShareShareShare
बदायूं। जिले में मानसून दस्तक दे चुकी है और आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया है। दो दिन से चल रही वर्षा अब झमाझम हुई तो शहर से गांव तक पानी-पानी हो गया। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आई है जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। वहीं कुछ फसलों को छोड़कर बाकी को राहत मिली है इधर जलभराव होने से लोगों को दिक्कत हुई है।
रविवार तड़के शुरू हुई झमाझम बरसात की ऐसी झड़ी लगी दोपहर बाद बंद हो सकी। भारी बरसात से जनजीवन प्रभावित हो गया। शहर की सड़कें जलमग्न होकर तालाब में तब्दील हो गईं तो लोग घरों में ही कैद होकर रह गए। इससे बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का जरूरतमंद ही लोग बाजार में दिखाई दिए। पूरे जिले में पिछले 24 घंटे में 12 मिमी बरसात दर्ज की गई। जिले में कई जगहों पर मिट्टी की दीवारें एवं पेड़ गिरने की सूचनायें मिली हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत कच्चे मकानों और झोपड़ियों में रहने वालों को उठानी पड़ी। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लोगों ने वर्षा के बीच घरों पर दिन गुजारा है। तमाम लोगों ने गर्मी के बीच राहत पानी के लिए बारिश में भीगकर आनंद लिया है। वहीं दोपहर बाद भी हल्की बूंदाबांदी होती रही और आसमान में काले बादलों का डेरा पड़ा हुआ है।
 
आज फिर झमाझम होगी बारिश
बारिश के मौसम में मानसून लगभग आ चुकी है अब बारिश का आनंद लोगों को मिलेगा। जानकारी के अनुसार रविवार को जमकर बारिश हुई है वहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी झमाझम बारिश होगी। मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश होगी। इसके बाद फिर गुरूवार से रविवार तक भीषण बारिश होगी। रविवार को अधिकतम तापमान 25 से 31 तक रहा है। आगे भी तापमान में गिरावट आ सकती है।
मक्का, मैंथा सहित तरबूजा, खबरबूजा हुआ प्रभावित
बारिश के बाद अब किसान की कई फसलों को नुकसान हुआ है। बारिश के बाद किसानों का तरबूजा और खरबूजा की फसल प्रभावित हो गई है फसल नष्ट होने के रास्ते पर चली जायेगी। वहीं बारिश से मैंथा और मक्का की फसल भी प्रभावित हुई है। इधर इस वर्षा से गन्ना, बाजरा, चरी, धान सहित फसलों को राहत मिलेगी।
Previous Post

घर में घुसकर बदमाशों ने की विवाहिता की हत्या, आभूषण लूटे

Next Post

ईद उल अजहा पर्व : नमाज अदा कर देश की अमन चैन शांति के लिए मांगी दुआ

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version