• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

श्रीराम जन्मोत्सव पर्व पर धूमधाम से शहर में निकली शोभायात्रा

Naya Badaun by Naya Badaun
March 30, 2023
श्रीराम जन्मोत्सव पर्व पर धूमधाम से शहर में निकली शोभायात्रा
ShareShareShare
बदायूं। श्रीराम जन्मोत्सव का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से देहात तक जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के साथ शोभायात्राएं निकाली गईं। जिसका स्वागत पुष्पवर्षा के साथ किया गया और प्रसाद वितरण ए‌वं भंडारण व कन्याभोज कराया गया। शहर में शोभायात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रमुख मार्गों से निकाली गई। जिसमें भगवा रंग भी चढ़ा हुआ दिखाई दिया है।
गुरूवार को शहर में श्रीरामनवमी के अवसर पर धूमधाम से श्रीरामनवमी शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में विभिन्न जगहों से झाकियां, अखाड़े, बैंड व संकीर्तन मंडल, डीजे, काली अखाड़ा एवं करतव दिखाने वाली झांकिया शामिल हुईं।शोभायात्रा का शुभारंभ पंजाबी मंदिर से किया गया, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष बीके चड्डा ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में मैनपुरी, चंदौसी, संभल, अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद, उझानी आदि जगहों से सुंदर झाकियां, काली के अखाड़े व नगर के मुहम्मद हुसैन बैंड, विश्व हिन्दू महिला संकीर्तन मंडल, श्रीमुकुंद महिला संकीर्तन मंडल आदि ने सम्मिलित होकर शोभायात्रा को भव्य रूप दिया। इस शोभायात्रा में सामाजिक समरसता राष्ट्रीय एकता व पर्यावरण का संदेश देती झांकियां भी शामिल रहीं। इस शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह शहर में भक्तों के बैठने व सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गयी। यह शोभायात्रा भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ रघुनाथ मंदिर से शुरू होकर पथिक चैक, टिकटगंज, सर्राफा बाजार, शास्त्री चौक से नेहरू चौक, गोपी चौक होती हुई गुरुद्वारा, शक्ति टैंट हाउस, भगवान परशुराम चौक से गांधी ग्राउंड रोड होती हुई बाबूराम मार्केट, सुभाष चौक पहुंची वहां से पुराना मार्केट व मढ़ई चैक होते हुए पुनः रघुनाथ मंदिर पर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन किया गया। इस शोभायात्रा का संचालन श्रीसनातन धर्म सभा द्वारा किया गया। शोभाया़त्रा में प्रमुख रूप से अशोक कुमार नारंग, सुरेंद्र आहूजा, विकास आहूजा, संजीव आहूजा, वीरेंद्र गोस्वामी, सुनील मक्कड़, विवेक खुराना, रत्नेश दुआ, कमल आहूजा, यशपाल मिमोचा, राजेंद्र बत्रा, व राकेश गुलाठी का विशेष सहयोग रहा।
उत्तराखंड के आईजी हुए शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल :–
शहर निवासी व उत्तराखंड के आईजी केवल खुराना गुरूवार को गृहजनपद बदायूं आए। दिन भर परिवार के साथ समय बिताया और पूजापाठ किया गया।शाम के समय शक्ति टैंट हाउस पर इस शोभायात्रा का स्वागत व सत्कार कार्यक्रम में उत्तराखंड के आईजी केवल खुराना शामिल हुए। यहां शक्तिटैंट हाउस की ओर से वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खुराना द्वारा स्वागत सत्कार की विशेष व्यवस्था की गयी। जिसमें नगर पालिका निर्वतमान चेयरमैन दीपमाला गोयल, डा. रामबहादुर व्यथित, रजनी मिश्रा, अखिल भारतीय व्यापार परिषद के जिलाध्यक्ष शिवस्वरूप गुप्ता, सचिन भारद्वाज, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, अरविंद गुप्ता, गुलशन गांधी व शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहें। वरिष्ठ साहित्यकार अशोक खुराना ने श्रीराम दरवार झाकी में विराजमान श्रीराम लला की आरती उतारी व पुष्प अर्पित किये।
Previous Post

रामनवमी पर बड़ा हादसा : इंदौर के श्रीबालेश्वर मंदिर की छत ढही, 25 लोग दबे और आठ की मौत

Next Post

जनपद की पांच नगरपालिका और 10 नगर पंचायतों में फिर बदला आरक्षण

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version