नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं शहर के पथिक चौक से बिरूआ बाडी मंदिर वाले रोड पर दुकानों और घरों से निकलने वाले कूड़ा से ढ़ेर लग रहे हैं लेकिन नगर पालिका अपनी सुस्ती के चलते साफ-सफाई बेहतर नहीं हो पा रही है। कूड़ा रोजाना नहीं उठ पा रहा है। कूड़ा के ढ़ेर हैं। नगर पालिका इस समस्या को लेकर पूरी तरह से अनदेखी कर रही है।
शहर के पथिक चौक से बिरूआ बाडी मंदिर रोड पर दुकानदारों और नगर पालिका कर्मचारियों की वजह से गंदगी की स्थिति गंभीर है। दुकानदार अपने ही दुकान के आगे जानबूझकर गंदगी, एवं अवैध तरीके से चलने वाली पॉलिथीन डालते हैं। जिसके कारण नालिया चोक हो जाती है, जबकि कुछ दूरी पर कूड़ेदान स्थाई रूप से अपने स्थान पर कुछ दूरी पर लगा है, उसमें कूड़ा नहीं डालते, समझाने पर बदतमीजी पर उतारू होते हैं, यही हाल इस रोड पर दुकानदार से लेकर घरों का भी यही हाल है। नाली में पानी न बहा कर सड़क पर पानी बहाते हैं, जिसके कारण आए दिन सड़के भी खराब होती हैं, सड़क बनाकर सरकारी पैसा भी बर्बाद होता है। देखा जाए तो दिन भर पानी सड़क पर ही बहता रहता है, घरों का और दुकानों का जान पूछ कर गंदगी सड़क पर फेंकते हैं, कुछ जगह की स्थिति तो यह है कि फुटपाथ भी गायब कर दी इसी रोड पर किसी ने स्लिप डाल दी किसी ने नाली पाट कर चबूतरे बना लिए किसी ने फुटपाथ पर जनरेटर रख लिया।
