• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

शिखर विज़्डम क्वेस्ट 3.0-2026 परीक्षा के विजेताओं को कॉरियर के साथ मिले लैपटाप-टैबलेट और पुरुस्कार

Naya Badaun by Naya Badaun
January 23, 2026
शिखर विज़्डम क्वेस्ट 3.0-2026 परीक्षा के विजेताओं को कॉरियर के साथ मिले लैपटाप-टैबलेट और पुरुस्कार
ShareShareShare

संवाददाता। नया बदायूं
जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत करने वाली प्रतियोगिता शिखर विज़्डम क्वेस्ट 3.0-2026 के विजयी प्रतियोगियों का पुरस्कार वितरण समारोह शेखूपुर स्थित शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग के परिसर में आयोजित किया गया।

 शुक्रवार को शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग के परिसर में शिखर विज़्डम क्वेस्ट 3.0-2026 के विजयी प्रतियोगियों का पुरस्कार वितरण समारोह किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं बिल्सी विधायक हरिश शाक्य की उपस्थिति रही। संस्थान के चेयरमैन सुभाष चंद्र, अध्यक्ष डॉ. आरके वर्मा, सचिव करन थरेजा एवं प्रबंधक विक्रांत मेंदीरत्ता द्वारा मुख्य अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसी कार्यक्रम के अवसर पर संस्थान द्वारा सत्र 2025-26 में बी फार्मा पाठ्यक्रम में संजय को प्रथम, अल्ताफ हुसैन को द्वितीय एवं सुन्दुस को तृतीय स्थान तथा डी फार्मा पाठ्यक्रम में सोहिद खान को प्रथम, वंशिका जौहरी को द्वितीय एवं अभिजीत माहेश्वरी को तृतीय स्थान एवं एएनएम पाठ्यक्रम में आरती पाठक को प्रथम, आकांक्षा को द्वितीय एवं शीतल को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

1413 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
शिखर विज़्डम क्वेस्ट 3.0-2026 की लिखित परीक्षा का आयोजन चार जनवरी 2026 को शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग के कॉलेज परिसर में किया गया था, जिसमें सत्र 2025-26 के कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के कुल 1511 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1413 विद्यार्थियों ने आयोजित परीक्षा में दो पालियों में प्रतिभाग किया। शीर्ष स्थान प्राप्त पांच प्रतियोगियों को लैपटॉप, 6 से 15 स्थान प्राप्त 10 प्रतियोगियों को टैबलेट एवं 16 से 25 स्थान प्राप्त 10 प्रतियोगियों को पुरस्कार के रूप में स्मार्टफोन मुख्य अतिथितियों द्वारा दिया गया।

 

यह हैं प्रथम स्थान विजेता
इस प्रतियोगिता में सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज जवाहर नगला की नीति राठौर, ब्लूमिंग फ्लोवर इंग्लिश स्कूल, बिसौली की स्तुति वार्ष्णेय, बाबा इंटरनेशनल के अग्रिम चांडक, संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर उझानी के प्रताप यादव तथा शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर के रिशु यादव ने प्रथम स्थान पाकर लैपटॉप जीता है।

 

यह हैं द्वितीय स्थान विजेता
इस प्रतियोगिता में बाल विद्यापीठ के लक्ष्य राजपूत, एपीएस इंटरनेशनल के भुवनेश कुमार, एसके इंटर कॉलेज के लक्ष्य पाल, मदर एथेना के सिद्धार्थ गुप्ता, संतोष कुमारी श्रवण कुमार अके दिनेश, भूदेवी वार्ष्णेय के राकेश, एपीएस इंटरनेशनल के अभिषेक कश्यप, फ्लोरेंस नाइंटिंगल के अरीब हुसैन, पीएमश्री जीजीआईसी दातागंज की अलशिफा एवं भगवान सिंह मेमोरियल धर्मपुर की रूबी ने द्वितीय स्थान पाकर टैबलेट जीता है।

 

यह हैं तृतीय पुरुस्कार विजेता
इस प्रतियोगिता में संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर उझानी की नियति वार्ष्णेय, एसटीकेएम इंटर कॉलेज की तान्या, एपीएस इंटरनेशनल की अंबिका मित्तल, कालसेन बाबा इंटर कॉलेज लभारी के आकाश, शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर की अनुराधा, एसके इंटर कॉलेज के आलोक सिंह, अहमद हसन इंटर कॉलेज उसहैत की वैष्णवी गुप्ता, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के अनुज कुमार, एसके इंटर कॉलेज के अफनान, फ्लोरेंस नाइंटिंगल के अपूर्व यादव, ब्लूमिंगडेल की नेहा शाक्य एवं एपीएस इंटरनेशनल की दीपांशी सक्सेना ने तृतीय स्थान पाकर स्मार्टफोन जीता है।

 

प्रतियोगिताओं में विकास : महेश
मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में शिखर विज़्डम क्वेस्ट जैसे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करते हैं। उन्होंने फार्मेसी एवं नर्सिंग पाठ्यक्रमों को स्वास्थ्य सेवाओं का आधार बताते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन व परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

 

प्रतियोगिताओं से मिलते रोजगार
मुख्य अतिथि बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि फार्मेसी और नर्सिंग जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम आज के समय में रोजगार एवं सरकारी सेवा के बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अध्ययन करने तथा क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

 

फार्मेसी में सम्मानजनक कारियर
विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर, डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक, बदायूं हर्षवर्धन राजपूत ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि फार्मेसी एवं नर्सिंग क्षेत्र समाज सेवा के साथ सम्मानजनक करियर उपलब्ध कराते हैं और ऐसे संस्थान जनपद के विद्यार्थियों के भविष्य को मजबूत आधार प्रदान कर रहे हैं।

 

दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम शुरू
कार्यक्रम के साथ शिखर इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी एंड नर्सिंग,शेखुपुर के एएनएम छात्राओं का लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। जिसमें डॉ. अरूण कुमार प्रधानाचार्य राजकीय मेडीकल कॉलेज, डॉ. अमित वार्ष्णेय सीएमएस जिला पुरुष अस्पताल, श्रीनिवास गांधी प्रधानाचार्य नर्सिंग कॉलेज राजकीय मेडीकल कॉलेज, अंकित मौर्य ब्रज क्षेत्रमंत्री भाजपा युवा मोर्चा, वीरेंद्र सिंह राजपूत ब्लॉक प्रमुख कादरचौक, रीता सरन मैट्रन जिला पुरुष अस्पताल, संतोष कुमारी मैट्रनजिला महिला अस्पताल, मरियम ट्रेनिंग इंचार्ज जिला महिला अस्पताल, की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

यह रहे मौजूद
जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफीसर डॉ. जीके गुप्ता, डीआईओएस लालजी यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी डॉ. प्रणव पाठक, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक बदायूं एसके आजाद, बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट देवपाल, बार एसोसिएशन सचिव एडवोकेट संदीप मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता, सोवरन सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, सचिन अग्रवाल, प्रभात राजपूत, विश्वजीत गुप्ता, एनएल वर्मा, भोजराज सिंह यादव एवं पवन गुप्ता शामिल रहे।

Previous Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ब्लाकों पर देखी एसआईआर की प्रगति

Next Post

हवाई हमले को लेकर बदायूं में ब्लैकआउट : हमला से लेकर उपचार तक कराया अभ्यास

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version