नया, बदायूं, संवाददाता।
बदायूं जनपद के सहसवान क्षेत्र में ट्रक और डीसीएम की टक्कर में डीसीएम चालक की मौत हो गई। जबकि डीसीएम में सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम को भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
एटा के समसुद्दीन की मौत
सहसवान कोतवाली के दिल्ली मेरठ हाईवे स्थित चौकी नंबर चार के पास पेट्रोल पंप के सामने हादसा हुआ। यहां गन्नौर की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम पेट्रोल पंप की ओर मुड़ रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। इसमें सवार एटा जिले के अवागढ़ के रहने वाले डीसीएम चालक शमसुद्दीन पुत्र लियाकत की मौत हो गई, जबकि उनके साथ डीसीएम में बैठे फिरोजाबाद रामनगर के रहने वाले जुबैद पुत्र अकरम घायल हो गए।
पोस्टमार्टम को भेजा शव
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और डीसीएम चालक शमसुद्दीन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अधिकारी की सुनिए:::::
सहसवान प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि डीसीएम चालक की मौत हुई है, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
