• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

देखिए बदायूं में गौ तस्करों और पुलिस के बीच कैसे हुई मुठभेड़…

Naya Badaun by Naya Badaun
January 14, 2023
देखिए बदायूं में गौ तस्करों और पुलिस के बीच कैसे हुई मुठभेड़…

सहसवान में मुठभेड़ के बाद पहुंचे एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा।

ShareShareShare

बदायूं। जिले में पिछले एक सप्ताह से गौ तस्करी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। पहले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में फिर दातागंज क्षेत्र में गौ तस्करी के मामले सामने आए। अब इसके बाद सहसवान में गौ तस्करी का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें फायरिंग के बीच एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। आधी रात को हुई मुठभेड़ की घटना पर एसपी देहात ने रात को ही मौका मुआयना किया है।

सहसवान में मुठभेड़ के बाद पहुंचे एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा।

आधी रात को बदमाशों से सहसवान पुलिस ने लिया मोर्चा
जिले के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खैरू के जंगल में आधी रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बतादें कि शुक्रवार की रात को करीब साढ़े 11 बजे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह को सूचना मिली कि इलाके के गांव भवानीपुर खैरू गांव के जंगल में गोवंश वध के लिए तस्कर पहुंचे हैं। बताए गए स्थान पर टीम पहुंची और घेराबंदी शुरू कर दी। घेराबंदी को देखते हुए तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग करते हुए एक तस्कर को धर दबोचा। पुलिस की गोली लगने से तस्कर घायल हो गया। बताया जाता है कि गोली उसकी टांग में लगी है। जबकि उसका एक साथी वहां से भाग निकला। आधी रात को जंगल में जब पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ गोलियों के साथ मुठभेड़ हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया। रात को ही एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा भी घटना स्थल पहुंच गए और छानबीन की है।

बरामद सामान।

यहां हो चुकी गौकसी घटना
रविवार की की रात को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भगवतीपुर पीसीएफ गोदाम के पीछे गौकसी की घटना हुई। यहां गोवंश का बध दिया था। थाना सिविल लाइंस इस्पेक्टर ने इस घटना का तो दो दिन में खुलासा कर दिया। इसके बाद दातागंज कोतवाली के गांव केसौंपुर में तीन पशुओं की गौकसी की घटना हुई। जिसमें दातागंज पुलिस अब तक घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। अब सहसवान में पुलिस से मुठभेड़ हो गई।

घायल आरोपी।

घायल का चल रहा इलाज
मुठभेड़ के घायल बदमाश को लेकर पुलिस रात में घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाई। यहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया है। इधरए उसके साथी का नाम पता करके पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी हुई है। आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस समेत पशुओं का वध करने के कुछ उपकरण भी मिले हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से ही गोवध निवारण अधिनियमए आर्म्स एक्ट आदि के मुकदमे दर्ज हैं।

क्या कहते हैं एसपी देहात
सहसवान में गौकशी को लेकर पुलिस टीम से हुई मुठभेड़ की घटना को लेकर रात में ही एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा पहुंच गए थे। एसपी देहात का कहना है कि भवानीपुर गांव जंगल में एसएचओ ने सूचना पर मौके पर जाकर घेराबंदी की गई तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जबावी कार्रवाई में पुलिस टीम ने फायरिंग की जिसमें एक बदमाश मौके से फरार हो गया आलम पुत्र यासीन को घायल स्थिति में गिरफ्तार कर लिया है। घायल का इलाज चल रहा है जानकारी की गई तो पता चला गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ पहले से भी गौकसी व पुलिस टीम पर हमला के मुकदमा दर्ज हैं।

Previous Post

देखिए मझिया गांव में बाबा साहेब की प्रतिमां को आराजकतत्वों ने किया खंडित फिर पनपा आक्रोश

Next Post

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने पतंग के माध्यम से प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version