• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

अब गड्डा मुक्त होंगी बदायूं की सड़कें, 55 लाख रुपये से होगा कायाकल्प

Naya Badaun by Naya Badaun
May 6, 2026
अब गड्डा मुक्त होंगी बदायूं की सड़कें, 55 लाख रुपये से होगा कायाकल्प
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं शहर की सड़कों पर जख्म दे रहे गड्डे अब खत्म होने वाले हैं। सदर विधायक बदायूं शहर की सड़कों की स्थिति को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने एक बार फिर से 55 लाख रुपये से सड़कों के कायाकल्प की कवायद शुरू कर दी है। सदर विधायक का लगभग नौ वर्ष का कार्यकाल हो चुका है, इन नौ वर्ष में शहर की विकास कार्यों से सूरत बदलने का कार्य किया है। चौराहों का चौड़ीकरण हो या फिर सौंदर्यीकरण हो, शहर की प्रकाश व्यवस्था हो या फिर अन्य तमाम विकास कार्य हों। अब सड़कों के कायाकल्प से बदायूं शहर की सूरत बदलने का काम किया जायेगा।

शहर में विधायक निधि से बनेंगी सड़कें
शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि शहर बदायूं में वर्षों से हम सब जिस समस्या से जूझ रहे थे अब उस समस्या से मुक्ति मिलने वाली है। जर्ज़र और टूटी हुई सड़कों की समस्या उसके समाधान की दिशा में हमने एक ठोस कदम उठाया है। विधायक निधि की से 55 लाख की धनराशि से विकास कार्य/सड़क निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें मधुवन कॉलोनी में चरण देवी ओमकार सिंह जेई के घर से एचएस पब्लिक स्कूल तक सीसी रोड, वार्ड नंबर 16 में अब्दुल्ला शाह मज़ार से इकराम भाई चक्की वालों के मकान तक सीसी, बदायूं कृष्णा पार्क में मयूर से मुकुल के घर तक सीसी, रेलवे स्टेशन से सामने गणेश गोटिया में एटीएम से प्रकाश वीर तक एवं डाक खाने से माधव गुप्ता के घर तक सीसी रोड। मोहल्ला नेकपुर मे डीएम रोड से जगदीश यादव के घर तक सीसी रोड। अंबेडकर पार्क के बराबर से टीटू राठौर से रजनीश के प्लाट तक की गली सम्मलित है।

रोडवेज के साथ प्रकाश व्यवस्था मजबूत होगी
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि सड़कों के निर्माण के अलावा शहर बदायूं में पीपीटी मॉडल का रोडवेज बस स्टैंड, डूडा के माध्यम से पथ प्रकाश लाइट और मार्गों का चौड़ीकरण कार्य भी प्रगति पर हैं। इसके अलावा तमाम विकास कार्य जनता को समर्पित किये जा रहे हैं और विकास कार्य कराये जा रहे हैं। बदायूं का पीपीपी मॉडल पर रोडवेज तैयार होने से शहर का एक बड़ा विकास होगा और जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

बदायूं में बिना भेदभाव के किया विकास
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता का कहना है कि पूर्व के नेताओं द्वारा अपनी जाति धर्म देखकर कार्य कराए जाते थे, लेकिन मैंने बिना किसी भेदभाव के सर्व समाज के विकास कार्य कराए जा रहे है। मैंने अपनी विधायक निधि से इन सड़कों के कायाकल्प का निर्णय लिया है, ताकि हमारे क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके। सड़क केवल आने-जाने का माध्यम नहीं होती, बल्कि यह विकास की रीढ़ होती है। अच्छी सड़कें शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के अवसरों को जोड़ती हैं। जब सड़कें खराब होती हैं, तो सबसे अधिक परेशानी आम जनता, छात्रों, किसानों और मरीजों को होती है। इस पीड़ा को मैंने स्वयं महसूस किया है और इसलिए इसे प्राथमिकता दी है।

विधायक की सुनिए:::
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता का कहना है कि मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि विकास के लिए केवल वादे नहीं, बल्कि ठोस कार्य जरूरी होते हैं। हमारी सरकार और मैं स्वयं, क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। यह सड़क निर्माण कार्य उसी प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है। आने वाले समय में हम और भी विकास कार्य करेंगे, चाहे वह बिजली, पानी, शिक्षा या स्वास्थ्य से जुड़ा हो। मेरा लक्ष्य है कि मेरा विधानसभा क्षेत्र हर दृष्टि से एक आदर्श क्षेत्र बने और मेरा संकल्प पूरा हो सके

Previous Post

कल बेटी की शादी, गरीबी के दलदल में फंसे कैंसर ग्रस्त पिता भावुक

Next Post

बंगाल की जीत के बाद यूपी और बदायूं की राजनीति में घमासान, भाजपा जिलाध्यक्ष ने होर्डिंग लगाकर दिया सपा मुखिया अखिलेश यादव को जबाव

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version