नया बदायूं, संवाददाता।
प्रांतीय आवाह्न पर शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय परशुराम चौक पर भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन किया। फिर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर, रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 1992 से लगातार 2025 तक राजीव की पुण्यतिथि पर लगातार रक्तदान कर रहे और अपने जीवन में 52 बार रक्तदान कर चुके ओमकार सिंह को रक्त कोषागार जिला अस्पताल प्रभारी शिवम रस्तोगी एवं सीएमएस डॉ. अमित वाष्र्णेय द्वारा रक्त दान करने से वैधानिक रूप से मना कर दिया गया। कि अब आप इस उम्र में रक्तदान नहीं कर सकते, तब ओमकार सिंह के प्रेरणा पर युवा कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर शफी अहमद ने रक्तदान किया।
गुरुवार को गोष्ठी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि जिस समय राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बने थे उस समय देश और विदेशी कूटनीति से बहुत विषम परिस्थिति में गुजर रहा था परंतु उन्होंने अपनी आधुनिक सोच से भारत को आधुनिक टेक्नोलॉजी के रूप में स्थापित किया और देश को पंचायती राज व्यवस्था देकर ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत किया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी की युवाओं के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि रही। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी, एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर शफी अहमद, युवा कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अकबर अहमद डम्पी सकलैनी, शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जाहिद अंसारी, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शमीम खान फौजी ने गोष्ठी को संबोधित किया। इस मौके पर अकील अहमद, शमीम अहमद खान, योगेंद्र शर्मा, आसमां बी, वीरपाल यादव, रमेश कुमार, नितिन कुमार, राजकुमार मौजूद रहे।
