• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

इस्लामनगर डकैती कांड : बदायूं पुलिस ने मुठभेड़ में संभल के पांच बदमाश किये गिरफ्तार

Naya Badaun by Naya Badaun
May 26, 2026
इस्लामनगर डकैती कांड : बदायूं पुलिस ने मुठभेड़ में संभल के पांच बदमाश किये गिरफ्तार
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में थाना इस्लामनगर क्षेत्र में हुए किसान के घर डकैती कांड में पुलिस को कड़ी मेहनत के बाद सफलता हासिल हुई है। डकैती कांड के पांच आरोपियों को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संभल जनपद के बताए गए हैं। मुठभेड़ में बदमाशों के अलावा सिपाही भी घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

 

संभल के पांच आरोपी गिरफ्तार, सिपाही घायल
जनपद बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में किसान निजाकत के घर हुई 19 लाख रुपये की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया। सोमवार-मंगलवार की देर रात चन्दौसी रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में संभल जनपद के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस का एक सिपाही भी घायल हो गया।

 

एसएसपी ने घटना किया खुलासा
दिन रात को ही एसएसपी अंकित शर्मा ने जानकारी देकर घटना का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी संभल जिले के थाना बहजोई क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें किशनपाल निवासी गांव जनेठा थाना बनियाथेड, मनोज निवासी ग्राम प्रतापपुर थाना बहजोई सभल, और भूरा निवासी अतरौली थाना भोजपुर जिला हापुड़ समेत पांच बदमाश शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डकैती में लूटे गए जेवरात बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

घटना के खुलासा को लगाई थीं छह टीमें

डकैती कांड को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को इस्लामनगर थाना क्षेत्र में किसान निजाकत के घर सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोलकर करीब 19 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए थे। घटना के बाद से पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। इसके लिए पुलिस की एसओजी, सर्विलेंस सहित 6 टीम खुलासा के लिए लगी हुई थी। इसके बाद अब सफलता मिल सकी है।

मुठभेड़ में पुलिस पर की फायरिंग
डकैती कांड को लेकर सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध बदमाश चन्दौसी रोड की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें दबोच लिया गया। बाकी आरोपियों को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों और घायल सिपाही अनुज चौधरी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वही दो अन्य आरोपी ओमवीर और दीपक निवासी बहजोई संभल भी पकड़े गये है। घायल बदमाशों में मनोज के दोनों पैर में गोली लगी है बाकी दो अन्य के एक-एक पैर में गोली लगी है।

Previous Post

वन स्टॉप सेंटर में पीड़िता को उपलब्ध कराये जाएं मनोरंजन के संसाधन

Next Post

बदायूं मेडिकल कालेज में हंगामा, पित की थैली का किया गलत ऑपरेशन

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version