नया बदायूं

राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य कर रही है भाजपा : बीएल वर्मा

नया बदायूं, संवाददाता। ब्यूरो रिपोर्ट
जनपद बदायूं में बिसौली तहसील के मुड़िया धुरेकी स्थित एमजी ग्रीन रिसॉर्ट में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत जनपद बदायूं का जिला प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की संघर्ष यात्रा, सेवा कार्यों एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा एवं जिला प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, एमएलसी वागीश पाठक, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्वमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव तथा वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज सहित जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


शुक्रवार को प्रशिक्षण में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व मंच पर मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। आर्थिक विकास, डिजिटल क्रांति, मजबूत विदेश नीति और सांस्कृतिक गौरव के कारण देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। लेकिन आतंकवाद, साइबर अपराध, सामाजिक भ्रम और विपक्ष द्वारा फैलाया जा रहा दुष्प्रचार जैसी चुनौतियां भी देश के सामने हैं। ऐसे समय में भाजपा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज को जागरूक करने का कार्य कर रही है। भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा राष्ट्रसेवा और वैचारिक संघर्ष की यात्रा रही है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों ने संगठन को मजबूत आधार प्रदान किया। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और विकास कार्यों को नई गति मिली है। भाजपा का संगठन जनता से संवाद और सर्वेक्षण के माध्यम से लोगों की अपेक्षाओं को समझते हुए राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

अंत्योदय भाजपा की विचारधारा की मूल आत्मा हैं : दुर्विजय सिंह शाक्य
क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा भाजपा का वैचारिक अधिष्ठान राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक गौरव और अंत्योदय की भावना पर आधारित है। भाजपा की राजनीति सत्ता के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से प्रेरित है। जनसंघ के समय से ही संगठन ने भारत की सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का कार्य किया है। आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल लोक जैसे कार्य भारत की सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने वाले ऐतिहासिक कदम हैं। आगे कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता विचारधारा को लेकर समाज के बीच कार्य करता है। यही कारण है कि भाजपा आज करोड़ों कार्यकर्ताओं का राष्ट्रवादी परिवार बन चुकी है।

राष्ट्रवाद की विचारधारा पर आगे बढ़ रही है भाजपा : डॉ दिनेश शर्मा
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा भाजपा का विचार परिवार राष्ट्रवाद, सेवा और सांस्कृतिक चेतना की भावना पर आधारित है। जनसंघ के समय से ही संगठन ने राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और उसी वैचारिक आधार पर भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक आंदोलन है। उन्होंने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान और पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद भाजपा की विचारधारा के प्रमुख आधार हैं।

भाजपा का बूथ कार्यकर्ता ही संगठन और जनता के बीच सबसे मजबूत कड़ी : डीपी भारती
प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक मजबूत संगठन है। भाजपा मानती है कि मजबूत बूथ ही मजबूत जीत का आधार है। जनसंघ के समय से ही कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। आज भाजपा का बूथ कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग से निरंतर संवाद बनाए रखता है। आगे कहा बूथ समितियों, पन्ना प्रमुखों और शक्ति केंद्रों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार तक पहुंचने का कार्य करती है।

यह रहे मौजूद
राष्ट्रीय परिषद सदस्य हरप्रसाद सिंह पटेल, पूर्व मंत्री राममूर्ति लाल, भगवान सिंह मौर्य, सीमा राठौर, सरिता वार्ष्णेय, अनुज माहेश्वरी, अशीष शाक्य, उदयवीर दिवाकर, संदीप चौहान, प्रदीप चौधरी, शैलेंद्र मोहन शर्मा, जोगेंद्र सिंह पटेल, वीरेंद्र राजपूत, अजय तोमर, विश्वजीत गुप्ता, सहदेव सागर, रचना शंखधार, नीटू पाल, राजवती वर्मा, आरती कश्यप, अमित कुमार सिंह, जितेंद्र साहू, अनुराग दीक्षित, अचल शर्मा, मुनेंद्र शाक्य, गुड्डू देवी, विचित्र देवी, ज्ञानवती सागर, जगदीश लोनिया, प्रियंका सिंह चौहान, अनुपम पाठक, सीमा चौधरी, कृष्ण चंद्र शर्मा, डीएस चौधरी, मनोज गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, दिनेश राजपूत, विजय शर्मा, रितेश चौहान सहित मौजूद रहे।

Exit mobile version