नया बदायूं

बाबा साहेब की शोभायात्रा पर चेयरमैन ने की पुष्पवर्षा

नया बदायूं, संवाददाता।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती पर शहर में शोभायात्रा धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। जिसमें सर्व समाज के लोगों ने प्रतिभाग किया और बाबा साहेब विचारों का गुणगान किया गया। शोभायात्रा पर नगर पालिका चेयरमैन की ओर से कैंप लगाकर स्वागत सत्कार किया गया। चेयरमैन ने पुष्पवर्षा भी की।

मंगलवार को शहर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती पर शोभायात्रा को नगर पालिका की ओर से टिकटगंज चौराहा पर एक कैंप लगाया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने पहुंचकर अंबेडकर की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा अंबेडकर पार्क जिला अस्पताल से शुरू होकर लबेला चौक, दिनेश चौक, गद्दी चौक, रजी चौक, शाहबाजपुर चौक, टिकटगंज, हलवाई चौक, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक होते हुए जिला अस्पताल पर समापन हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका के सभासद अनवर खां, नवेद, मनोज कश्यप, बब्लू रिजवान व नगर पालिका स्टाफ समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version