नया बदायूं, संवाददाता।
शहर के सिटी मॉल में संचालित सफायर नाइट क्लब में हुए कथित अश्लील कार्यक्रम का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बीते दिनों आयोजित कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें अश्लील डांस, महिलाओं पर पैसों की बारिश और खुलेआम जाम छलकते हुए दृश्य वाला वीडियो वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद जनपद में इस घटना को लेकर व्यापक चर्चा छिड़ गई है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस मामले में पहले पुलिस ने प्रबंधक से पूछताछ की फिर सिटी में स्टेट की ओर से नोटिस जारी किया गया अब डीएम ने स्वयं ज्ञान लेते हुए मामले में मजिस्ट्रेट स्तर के अवसर की मौजूदगी में जांच बिठा दी है। सात दिन के अंदर पूरे मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है। इस तरह से डीएम ने संज्ञान लिया है और गंभीरता दिखाइए इससे साफ है कि इस मामले में कोई बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

शनिवार को डीएम अवनीश कुमार राय ने बदायूं शहर के चर्चित मामला बदायूं सिटी मॉल नाइट क्लब के अश्लील डांस वायरल वीडियो को लेकर गंभीरता दिखाई और जांच बैठा दी है। डीएम अवनीश राय ने इस मामले में मजिस्ट्रेट सतर के अवसर की निगरानी में जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने इस मामले की जांच को लेकर अपर जिला अधिकारी प्रशासन अरुण कुमार और एसपी सिटी अभिषेक सिंह को जांच करने के आदेश दिए हैं। डीएम ने इस पूरे मामले में 7 दिन में जांच कर रिपोर्ट मांगी है।

गम्भीर हुआ मामला
सोशल मीडिया पर जहां एक वर्ग इस घटना को बदायूं के सामाजिक वातावरण और युवाओं के भविष्य के लिए घातक बता रहा है, वहीं कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और मनोरंजन के दायरे में भी देख रहे हैं। हालांकि, लगातार उठ रहे विरोध के स्वर और जनभावनाओं को देखते हुए यह मामला अब प्रशासनिक स्तर पर गंभीर हो गया है।
अश्लील डांस की कई लोगों ने की शिकायत
इस प्रकरण में युवा मंच के संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता द्वारा औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए नाइट क्लब के प्रबंधक को बुलाकर प्रारंभिक पूछताछ की है। इसके अलावा किसान नेता राजेश सक्सेना के द्वारा इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी गई और विरोध दर्ज कराया गया। इसके अलावा नई सराय निवासी फैज नाम के व्यक्ति ने भी अपनी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी और विरोध दर्ज कराया।
सिटी मजिस्ट्रेट दोनों प्रबंधकों को दे चुके हैं नोटिस
अश्लील डांस के मामले में कई दिन तक विरोध होता रहा। जब इस असली डांस का वीडियो वायरल हुआ उसे दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सुमित कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया किसी भी तरह की परमिशन नहीं दी गई है और ना ही कोई एनओसी दी गई है। इसके बाद भी प्रशासन चौकी सादे रहा लेकिन जनता का विरोध सामने आता रहा आखिरकार 2 दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट सुमित कुमार सिंह की ओर से सख्ती दिखाते हुए सिटी मॉल के प्रबंधक प्रतीक गुप्ता और नाइट क्लब के प्रबंधक दीपक नारंग को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में दोनों से 13 दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है कि संबंधित कार्यक्रम किन शर्तों और अनुमति के तहत आयोजित किया गया।
दो अधिकारियों की कमेटी करेगी पूछताछ और जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने भी तत्काल संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट स्तर की जांच के आदेश देते हुए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार और एसपी सिटी अभिषेक सिंह को संयुक्त रूप से जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच कर 7 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। प्रशासन द्वारा की जा रही जांच में सभी पक्षों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा। शिकायतकर्ता, मॉल प्रबंधन, नाइट क्लब संचालक तथा संबंधित अधिकारियों से पूछताछ कर यह स्पष्ट किया जाएगा कि कार्यक्रम के आयोजन में किन नियमों और शर्तों का पालन किया गया और कहीं किसी प्रकार का उल्लंघन तो नहीं हुआ।
जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान लाइसेंस, अनुमति पत्र, सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम की प्रकृति और आयोजन से जुड़े अन्य तकनीकी व कानूनी पहलुओं की भी गहन पड़ताल की जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।फिलहाल यह मामला जिले में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है और हर किसी की नजर प्रशासनिक जांच की रिपोर्ट पर टिकी है। आने वाले दिनों में जांच के निष्कर्ष के आधार पर इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Discussion about this post