नया बदायूं, संवाददाता।
शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव अहिरवारा में एपीएस इंटर कॉलेज में हाई स्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा में मेधावी छात्रों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सपा के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री आबिद रज़ा रहे। एपीएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक व शिक्षकों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का कॉलेज पहुंचने पर फूलमाला, हार डालकर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव शिक्षा व शिक्षक व छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत थे, क्योंकि वह भी एक शिक्षक थे। मैं भी शिक्षक परिवार से ताल्लुक रखता हूं। एपीएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक अजय पाल यादव व राजवीर यादव मुबारकबाद के हकदार हैं कि उन्होंने ऐसे क्षेत्र में व्यक्तिगत तौर पर इंटर कॉलेज बनाया।
छात्रों को किया सम्मानित
मंगलवार को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने 2026 में कॉलेज टॉप करने वाले प्रशांत यादव व 2025 में टॉप करने वाले छात्र विनीत यादव को पुरस्कार के तौर पर साईकिल भेंट की तथा 12 मेघावी छात्र अभिषेक यादव, आदेश यादव, अनुज यादव, आयुष यादव, सुरमित यादव, सुधीर यादव समेत छात्राओं को डिनर सैट, पंखा पुरस्कार के रूप में दिए। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि यह बहुत अफसोस की बात पूरे शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में कोई सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं है। 2027 में आपकी मेहनत व लगन से जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तब सबसे पहले शेखूपुर विधानसभा में सरकारी डिग्री कॉलेज बनाएंगे। शिक्षा व विकास के क्षेत्र में शेखूपुर विधानसभा बहुत पिछड़ा है। आपके वोट के साथ जनप्रतिनिधियों ने इंसाफ नहीं किया। शेखूपुर क्षेत्र की जनता बहुत सीधी व सरल है। काम न करने के बाद भी लोग नेता चुनते रहे, इसीलिए नेताओं ने शेखूपुर की जनता की फिक्र नहीं की।
नेताजी से सीखा संघर्ष करना
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि हमने संघर्ष करना नेताजी से सीखा है। आबिद रज़ा उसी संघर्ष की मिट्टी से बना है, जिस संघर्ष की मिट्टी से नेताजी, अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल सिंह व आज़म खां बने है, इसीलिए हम जनता के लिए विपक्ष में भी संघर्ष करते हैं। अंत में आबिद रज़ा ने कहा कि आप सब लोगों को 2027 के चुनाव की तैयारी अभी से करनी चाहिए, पीडीए का प्रचार करना चाहिए। हम भी गांव-गांव जाकर पीडीए का प्रचार कर रहे हैं ताकि सपा की सरकार बने और जनता को विकास कार्यों का लाभ मिले।
यह रहे मौजूद
समारोह में उदयपाल, यादराम यादव, रामविनोद यादव, प्रवेश यादव व अजय पाल यादव, रामप्रवेश यादव, विनोद यादव, उदयपाल यादव, हर्षित यादव, अरविंद यादव, श्रीपाल यादव, अरविंद यादव, सुनील यादव, जेपी यादव, ब्रजमोहन यादव, बुधपाल सिंह, आशीष यादव, रजत यादव, अरुण यादव, अमन यादव, अखिलेश यादव, दुष्यंत यादव, धर्मेंद्र यादव, इकलास सैफी, हर्षित यादव, निसार, इस्माइल खां मौजूद रहे।
