• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

स्वामी विवेकानंद ने कहा था….उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए

Naya Badaun by Naya Badaun
January 12, 2023
स्वामी विवेकानंद ने कहा था….उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए

राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाजपाई।

ShareShareShare

बदायूं। जिले में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा के युवा मोर्चा ने जिला स्तर पर कार्यक्रम किया तो वहीं तमाम सामाजिक संस्था और विद्यालयों के साथ ही संगठनों की ओर से कार्यक्रम किए गए। जिसमें स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। उनके बताए मार्ग पर चलने का आहान किया।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाजपाई।

भाजपाईयों ने यंग इंडिया कार्यक्रम के तहत लगाई दौड़
स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर भाजयुमो द्वारा यंग इंडियन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिला बदायूं के कई युवाओं ने भाग लिया। जिला अध्यक्ष भाजपा राजीव कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। डीजे के पीछे दौड़ कर भाजपा नेताओं एवं भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रथम स्थान विकास यादव और द्वितीय स्थान विजेंद्र यादव एवं तृतीय स्थान अनुज यादव ने हासिल किया। तीनों को ट्राफी दी गई एवं पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने एक हजार रुपये का तीनों को इनाम दिया। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिया गया। जिला अध्यक्ष भाजयुमो गोविंद स्वरूप पाठक ने कहा कि युवाओं पर ही देश का भविष्य निर्भर है। कार्यक्रम में आशीष शाक्य, शैलेंद्र मोहन शर्मा, निवर्तमान चेयरमैन बदायूं दीपमाला गोयलए सहदेव सागरए दिग्गज गुप्ताए मुनीश गुप्ताए निष्कर्ष प्रताप सिंहए सुयश जोहरी मुकेश यदुवंश शैलेश पाठक अर्चना गुप्ता रजनी मिश्रा शामिल रहे। इधर युवा दिवस पर शहर के शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर सिविल लाइंस में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष भोलेनाथ पाठक ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कौशल किशोर पाठक ने स्वामी विवेकानंद का संक्षिप्त जीवन परिचय रखा। इस मौके पर प्रधानाचार्य जयप्रकाश द्विवेदी सहित शामिल रहे।

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी।

1893 में अमेरिका में बढ़ाया मान सम्मान
सर्व समाज जागरुकता अभियान भारत एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला महासभा के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती ;राष्ट्रीय युवा दिवसद्ध के रूप में शहर के आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई। सर्व प्रथम मुख्य अतिथिध्मुख्य वक्ता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता मोहन स्वरूप गुप्ता ;जिला संयोजकद्ध ने की संचालन जिला सह संयोजक इंजिनियर प्रमोद कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम संयोजक रानी शर्मा रही। मुख्य अतिथिध्मुख्य वक्ता ने कहा कि उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए का संदेश देने वाले स्वामी विवेकानंद बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। स्वामी विवेकानंद जी ने भारत का गौरब अमेरिका के शिकागो में 1893 में धर्म सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करके बढ़ाया। कार्यक्रम में कमला देवी, नरेशपाल सिंह, आलोक, ओमप्रकाश शर्मा, नरेश चंद्र पाठक, नितिन तिवारी, विनोद सिंह, प्रशांत गौड़, सुरेश पाल सिंह, सतेंद्र पाल, विशाल गुप्ता, धवन गुप्ता, पवन गुप्ता, राजीव गुप्ता, सुभाष, रानी गुप्ता, कमलेश राठौर, मयूर गुप्ता, अबी गुप्ता, विमला गुप्ता, शामिल रहे।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर फैमली हेल्थ इंडिया टीम।

मलेरिया से लड़कर करें राष्ट्र की सेवा
स्वामी विवेकानंद जयंती के दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष में फैमिली हेल्थ इंडिया संस्था की परियोजना एंबेड द्वारा बदायूं जिले के विभिन्न गांव में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा 2030 तक मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य के बारे में बताया गया कि कैसे इस घातक बीमारी से लड़कर राष्ट्र सेवा के लिए योगदान करें। जिला समन्वयक साक्षी परमार ने अपनी टीम के साथ लोगों को जागरूक किया।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर नेहरू युवा केंद्र का कार्यक्रम।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर 16 युवा हुए सम्मानित
बदायूं। नेहरू युवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस का कार्यक्रम राधा कृष्ण महाविद्यालय समरेर के सभागार में किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ जिला युवा अधिकारी डाण् दिनेश यादवए कालेज के उप प्राचार्य डाण् डीडी कठेरिया एवं कार्यक्रम प्रभारी सुनील कुमार ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 युवाओं को नेहरू युवा केंद्र द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केके सिंह रोहित यादव प्रदीप कुमार अमित कुमार नीमा मिश्रा सुनील कुमार एवं महिमा सिंह शामिल रहे।

शहर के बीआईएमटी कालेज में गोष्ठी कार्यक्रम।

भारत कभी नहीं हारा है न हारेगा
राष्ट्रीय युवा दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी कार्यविभाग द्वारा एक विचार गोष्ठी की गई। शहर के बीआईएमटी कालेज में गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद तथा सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस गोष्ठी का विषय राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका रहा। मुख्य वक्ता विशाल विभाग प्रचारक बदायूं ने ने कहा कि भारत एक प्राचीन राष्ट्र है।आदिकाल में भारत ने ही समस्त विश्व का मार्गदर्शन किया था। भारत राष्ट्र कभी नहीं हारा क्योंकि उसके अंदर जब तक एक भी अपनी संस्कृति को मानने वाला जीवित है तब तक भारत नहीं हारेगा। इस मौके पर प्राचार्य पी दासए अक्षतए मनीष केशव दीपक नीतू शामिल रहे।

Previous Post

देश में हिन्दूओं की रक्षा को जनसंख्या नियंत्रण व सम्मान नागरिकता कानून जरूरी : प्रवीण तोगड़िया

Next Post

पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार ककराला के उपद्रवियों पर एनएसए की कार्रवाई

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version