बदायूं। नगर पालिका से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी दीपमाला गोयल ने नामांकन करने कब बाद ताल ठोंक दी है। दीपमाला गोयल ने कहा कि विश्वास जताया है जनता की पांच वर्ष सेवा की है और जनता हमारे कार्यों पर फिर आगे सेवा करने का मौका देगी ऐसा मुझे विश्वास है। कहा कि पिछले कार्यकाल में कुछ दिक्कतें रहीं उनको दूर करेंगे और विकास कार्यों की नई रूपरेखा खींचने का प्रयास करेंगे। बोली की शहर की बड़ी समस्या जलभराव है इसके लिए हम सीवर टीटमेंट प्लांट लागू कर रहे हैं। इससे बड़ी राहत मिलेगी। कहा कि जलभराव से कालोनियां के लोगों और व्यापारियों को दिक्कत होती है, इस बड़ी समस्या का निस्तारण सदर विधायक के सहयोग से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह सफाई व्यवस्था को लेकर कुछ दिक्कतें रही हैं वह इस बार दूर करेंगे तथा बदायूं शहर को विकसित करने का काम करेंगे। कहा कि पांच वर्ष हमने जो काम करा दिए वह लोगों को खुद दिख रहे हैं। कहा कि इतिहास में पहली बार शहर के चौराहा इतने सुंदर और अच्छे बने हैं, चौराहों को जाम से मुक्त करने का काम किया है।
व्यवस्थाओं में सुधार कर विकसित करेंगे बदायूं : दीपमाला गोयल
