• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

रसूलपुर में कूड़ा निस्तारण प्लांट शुरू, अब साफ दिखेगा बदायूं शहर

Naya Badaun by Naya Badaun
January 7, 2023
रसूलपुर में कूड़ा निस्तारण प्लांट शुरू, अब साफ दिखेगा बदायूं शहर

बदायूं नगर पालिका के रसूलपुर में कूड़ा निस्तारण मशीन।

ShareShareShare

बदायूं। शहर नगर पालिका ने कूड़ा निस्तारण प्लांट का संचालन कर दिया है। नगर पालिका ने शुक्रवार को इस प्लांट की शुरूआत रसूरपुर गांव स्थित डंपिंग केंद्र पर कराई गई है। यहां कार्यदायी संस्था की मशीन पहुंच गई हैं और निस्तारण का कार्य शुरू किया गया है। ईओ का कहना है कि एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को ठेका दिया गया है यह संस्था मार्च महीने के अंत तक सभी कूड़ा का निस्तारण कर देगी। बतादें कि शहर में 25 वार्ड हैं जिसमें से रोजाना 87 टन कूड़ा निकलता है। कूड़ा मंडी समिति से आगे रसूलपुर और नरऊ बुजुर्ग ग्राम पंचायत के पास डंपिंग केंद्र पर कूड़ा डाला जाता है। यहां तीन गांव में दिन भर कूड़ा से दुर्गंध जाती थी। जिससे लोग परेशान थे लोगों की शिकायत के बाद कूड़ा निस्तारण का कार्य शुरू कराया गया है।

बदायूं नगर पालिका के रसूलपुर में कूड़ा निस्तारण मशीन।

रोजाना 100 टन कूड़ा का होगा निस्तारण
शहर नगर पालिका से रोजाना 87 टन कूड़ा निकाला जाता है। नगर पालिका इस कूड़ा को रसूलपुर के पास डंपिंग जमीन पर डाला जाता है। यहां कूड़ा निस्तारण प्लांट की मशीनों से कूड़ा का निस्तारण किया जाएगा। यहां रोजाना मशीन 87 टन कूड़ा निकलने वाला इसके अलावा वहां डंपिंग कूड़ाका भी निस्ताण किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार 100 टन से ज्यादा कूड़ा का निस्तारण किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि अब शहर में कूड़ा दिखाई नहीं देगा। कूड़ा उठाया जाएगा और शहर साफ व स्वच्छ दिखाई देगा।

बदायूं नगर पालिका के रसूलपुर में कूड़ा निस्तारण मशीन।

किसानों को मिलेगी जैविक खाद
किसान फसलों को अधिक पैदावार के लिए जैविक खाद का इस्तेमाल करते हैं। किसानों के लिए काफी सस्ते दामों पर नगर पालिका रसूलपुर से ही जैविक खाद को बेंच देगी। नगर पालिका का यह प्लांट जैविक खाद बना रहा है। यह खाद किसानों को बेंची जाएगी। किसान इस खाद को ले जाकर खेतों में लगाएंगे।

नगर पालिका को मिलेगा राजस्व
नगर पालिका ने यहां तीन महीने के लिए प्लांट संचालित किया है। इस प्लांट से कई फायदे होंगे। जिसमें नगर पालिका के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण फायदा राजस्व का होगा। नगर पालिका को कूड़ा से निकलने वाले लोहाए प्लास्टिक सहित पदार्थ बिक्री करके राजस्व मिलेगा। इसके अलावा खाद बिक्री से भी राजस्व मिल जाएगा।

क्या कहते हैं अधिकारी
नगर पालिका का कूड़ा डंपिग केंद्र नरऊ बुजुर्ग और रसूलपुर के पास हैं। यहां शहर का कूड़ा डाला जाता है यहां काफी कूड़ा हो चुका है इसीलिए लोग यहां के आपत्ती लगा रहे थे इसलिए नगर पालिका से कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए संस्था को ठेका दे दिया है। मार्च तक वहां का कूड़ा पूरा निस्तारण कर कूड़ा से खाद बनाई जाएगी एवं प्लास्टिक व लोहा सहित पदार्थ को निकालकर अलग बेंचा जाएगा। खाद किसानों को बेंची जाएगी।

Previous Post

देखिए बदायूं में इन नगर पालिका चेयरमैन की पावर खत्म, कार्यकाल पूरा

Next Post

सोशल मीडिया पर बेवसीरीज के माध्यम से धूम मचा रहीं बदायूं की गुनीत कौर

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version