• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बदायूं विधायक महेश गुप्ता का प्रयास लाया रंग : 106 करोड़ से पीपीपी मॉडल पर बनेगा आधुनिक बस अड्डा

Naya Badaun by Naya Badaun
April 7, 2026
बदायूं विधायक महेश गुप्ता का प्रयास लाया रंग : 106 करोड़ से पीपीपी मॉडल पर बनेगा आधुनिक बस अड्डा
ShareShareShare

बदायूं, संवाददाता नया बदायूं।

कहते हैं कि यदि प्रयास सार्थक हो तो सफलता अवश्य मिलती है। मंगलवार को कुछ ऐसा ही जनपद बदायूं के समग्र विकास को नई दिशा मैं हुआ है । शहर भाजपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास के चलते बदायूं में आधुनिक सुविधाओं से लैस पीपीपी मॉडल पर रोडवेज बस अड्डे के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पर अपनी मोहर लगा दी है और इस बस स्टैंड को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए 106 करोड रुपए की धनराशि मंजूर कर दी है । इस संबंध में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी क्षेत्रीय विधायक को पत्र के माध्यम से जानकारी दी है । इधर, जिले की जनता में काफी खुशी है । जल्दी इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा ।

2022 से प्रयासरत थे महेश गुप्ता, अब मंजूरी
5 जून 2022 को शहर भाजपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने शहर में पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर एक अत्याधुनिक मॉडल बस अड्डा बनाए जाने की मांग को लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र दिया था और इस समय से महेश गुप्ता इसके प्रयास में लगे हुए थे । विधायक के प्रस्ताव पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रि परिषद की बैठक में इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मोहर लगा दी गई । परिवहन मंत्री ने उसे समय भी विधायक को इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा कराई जाने का आश्वासन दिया था । मंत्री परिषद में दिए गए निर्णय के बाद परिवहन मंत्री ने विधायक महेश चंद्र गुप्ता को आज ही पत्र के माध्यम से इस महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी दी है । आज महेश चन्द्र गुप्ता का प्रयास रंग लाया है।

आधुनिक तकनीक से बनेगा बस अड्डा

शासन से हरी झंडी मिलने के बाद विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मॉडल बस अड्डा आधुनिक तकनीक एवं उच्च स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जो न केवल यात्रियों की सुविधा को बढ़ाएगा, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित करेगा। यह बस अड्डा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा, जिससे बढ़ती आबादी और यातायात दबाव को आसानी से संभाला जा सके।

अंतराष्ट्रीय मानकों के साथ रहेगी डिजाइन : महेश

सदर विधायक महेश गुप्ता ने बताया कि मॉडल बस अड्डे की प्रमुख विशेषताएं के तहत यह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप डिजाइन एवं निर्माण आधुनिक, विस्तृत एवं सुव्यवस्थित बस प्लेटफॉर्म वातानुकूलित एवं आरामदायक प्रतीक्षालय (AC Waiting Hall) महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग विश्राम कक्ष स्वच्छ, स्वचालित एवं स्मार्ट शौचालय व्यवस्था डिजिटल सूचना प्रणाली (LED स्क्रीन, बस टाइमिंग डिस्प्ले, अनाउंसमेंट सिस्टम) कंप्यूटरीकृत टिकट काउंटर एवं ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा पेयजल की समुचित व्यवस्था एवं फूड कोर्ट/रेस्टोरेंट मल्टीलेवल एवं सुरक्षित पार्किंग सुविधा
सीसीटीवी कैमरों द्वारा 24×7 सुरक्षा निगरानी दिव्यांगजनों के लिए रैम्प, व्हीलचेयर एवं विशेष सुविधाएं ई-रिक्शा, ऑटो एवं लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए अलग जोन हरित क्षेत्र (ग्रीन एरिया) एवं पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था फायर सेफ्टी सिस्टम एवं आपातकालीन चिकित्सा सुविधा सोलर एनर्जी आधारित लाइटिंग एवं ऊर्जा संरक्षण उपाय की व्यवस्था होगी साथ ही पीपीपी मॉडल के तहत बनने बस अड्डा सरकारी और निजी क्षेत्र के सहयोग से विकसित किया जाएगा, जिससे परियोजना की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही, इस परियोजना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और आसपास के क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का आभार व्यक्त किया है।

व्यापारी संगठनों में खुशी

शहर की जनता के साथ ही व्यापारिक संगठनों में इस परियोजना को लेकर उत्साह का वातावरण है। सभी ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे बदायूं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। लोगों का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक ने जो जनता से वादे किए हैं उन्हें पूरा अवश्य किया है उनकी कथनी करनी में कोई अंतर नहीं है ।

परिवहन मंत्री ने जारी किया वीडियो
प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से लखनऊ में आज क्षेत्रीय भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मुलाकात कर उनका आभार भी व्यक्त किया है इस बीच परिवहन मंत्री ने वीडियो के माध्यम से इस बात को स्पष्ट किया है कि इस बड़ी उपलब्धि के लिए विधायक महेश चंद गुप्ता ने सार्थक प्रयास किए थे उसी का यह नतीजा है कि आज सरकार ने बदायूं के लिए सौगात के रूप में आधुनिक वस अड्डा दे दिया है ।

धन की नहीं पड़ेगी कमी—
आधुनिक रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण की स्वीकृति मिल जाने के बाद विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने यह भी कहा है कि शासन ने 106 करोड रुपए मंजूर कर दिए हैं लेकिन इसके बाद भी यदि धन की जरूरत पड़ेगी तो सरकार से उसे भी दिलाया जाएगा ।

विधायक की सुनिए:::
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता का कहना है कि मैं कहता हूं कि जनता की सेवा के लिए ही राजनीति को उसका माध्यम बनाया है । आधुनिक बस अड्डे के प्रस्ताव पर हरी झंडी मिल जाना निश्चित तौर पर एक बड़ी उपलब्धि है । यह बस अड्डा न केवल शहर की पहचान बनेगा, बल्कि बदायूं को आधुनिक शहरों की श्रेणी में खड़ा करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Previous Post

ग्राम पंचायत फतेहपुर के प्रधान का एडीओ ने किया डोंगल निरस्त, प्रधानों में उबाल

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version