• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सर्दभरी हवाओं से गलन, बदायूं में पारा 18 से गिरकर 14 डिग्री पर पहुंचा

Naya Badaun by Naya Badaun
January 4, 2023
सर्दभरी हवाओं से गलन, बदायूं में पारा 18 से गिरकर 14 डिग्री पर पहुंचा

इस्लामनगर में अलाव तापते लोग।

ShareShareShare

बदायूं। नववर्ष 2023 के आगमन के बाद मौसम का मिजाज और ज्यादा बिगड़ गया। जिले में कड़ाके की सर्दी ने जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। घना कोहरा और सर्द भरी हवाओं से हर कोई कांपता नजर आ रहा है। जनमानस के आगे सर्दी के चलते बड़ी दिक्कत आ गई है। पशु और पक्षी भी सर्दी से परेशान हैं। पूरे दिन सूर्यदेव की दर्शन नहीं हुए हैं ऊपर से सर्द हवाएं चल रही हैं ऐसें में कंपकंपी के साथ ठिठुरते लोग दिख रहे हैं। इस भयंकर सर्दी के बीच जरूरी कार्यों से ही लोग निकल रहे हैं बाकी घरों पर ही सुरक्षित रहकर समय गुजार रहे हैं।

बुधवार को स्टेशन मार्ग पर पसरा सन्नाटा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सूर्यदेव के नहीं हुए सर्दीए गलन बरकरार
जिले में बुधवार को सूर्यदेव की दर्शन नहीं हो सके हैं। मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक घना कोहरा रहा है इसके बाद कुछ मौसम साफ हुआ लेकिन सूर्यदेव के दर्शन फिर भी नहीं हो सके। दोपहर में दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। सूर्यदेव के दर्शन न होने से गलन बरकरार बनी हुई है। जिले में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री गिरावट आई है जहां सोमवार और मंगलवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा था वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान सोमवार और मंगलवार तक 18 और 19 डिग्री रहाए जिसके बाद बुधवार को चार से पांच डिग्री गिरावट हो गई। अधिकतम तापमान बुधवार को जिले में 14 और 15 रहा है। जिसकी वजह से सर्दी ने बिकरार रूप धारण कर लिया है।

 

जिला अस्पताल में अलाव तापते लोग।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

दस-दस किलो लकड़ी देकर भूल गई नगर पालिका
शहर में कड़ाके की सर्दी के बीच लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। घरों पर तो लोग निजी व्यवस्था के साथ अलाव का सहारा ले रहे हैं लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर शहर में नगर पालिका को अलाव जलाने की जिम्मेदारी है। मगर यहां नगर पालिकाने शुरूआती दौर में दस.दस किलो लकड़ी रखवाकर अपनी जिम्मेदारी भूल गई। जिला और महिला अस्पताल में तो एक बार दस किलो लकड़ियां रखवाईं। उसके बाद लड़कियां नहीं रखवाई है अब वहां तीमारदार ठंड से बचने के लिए झाड़ियां काटकर जला रहे हैं।

 

 

बुधवार को स्टेशन मार्ग पर पसरा सन्नाटा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सर्दी से पसरा सन्नाटा
शहर की गलियों से लेकर बाजार इलाके में सन्नाट़ा पसरा है लोग बहुत कम मात्रा में घरों से निकले हैं। शहर की गलियों में सन्नाटा नजर आ रहा है वहीं बाजार की बात करें तो बाजार में भी भीड़भाड़ कम है। इसके चलते दुकानदार भी खाली नजर आ रहे हैं। सर्दी की वजह से गांव देहात से खरीददारों की भीड़ कम आई है।

 

 

सबसे ज्यादा छुट्टा गोवंश को दिक्कत
जिले में गली भरी सर्दी के बीच लागातार पारा में गिरावट आ रही है। बुधवार को पारा चार डिग्री तक गिर गया। जिसके चलते जनमानस परेशान है। इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत छुट्टा गोवंश को हो रही है। सर्दी भरी हवाएं और गलन के बीच सड़कों और खेतों में ऐसे ही छुट्टा घूम रहे हैं। इससे पशुओं को काफी दिक्कत हो रही है।

 

 

इस्लामनगर में अलाव तापते लोग।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नगर पंचायत इस्लामनगर ने लगवाए अलाव, मिली राहत
इस्लामनगर। नगर पंचायत में मुख्य बाजार में अलाव के सहारे लोग बुधवार को दिखे हैं। लोगों ने अलाव पर तप कर ठंड से राहत पाई। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजीव चौधरी ने बताया अलाव के लिए कस्बा में लकड़ी भेजी जा रही है लोगों को ठंड से राहत देने के लिए लगातार अलाव जलवाए जा रहे हैं। जिससे लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।

Previous Post

नागिन की मौत के बाद नाग की खामोशी को अनोखी प्रेमकहानी से जोड़ रहे ग्रामीण 

Next Post

विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव को अधिसूचना जारी, हटवाए होर्डिंग-बैनर

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version