नया बदायूं

मायके वालों ने विवाहिता की मौत पर हत्या का लगाया आरोप

नया बदायूं, संवाददाता, मुजरिया।
थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई के अबरार सलमानी के बेटे दानिश कि शादी 40 दिन पूर्व थाना बिसोली के गांव रैपुरा निवासी बाबू सलमानी कि बेटी फिजा के साथ मुस्लिम रितरिवाज़ के साथ हुई। पति-पत्नी में अनबन रहने से सास से भी नहीं बनी, आरोप है कि शादी में अपाचे बाइक मिलने के बाद अब स्विफ्ट कार की मांग कार रहे थे लेकिन आये दिन बवाल होता था फिजा कि बंद कमरे मे संदिग्ध अवस्था में मौत मौत हो गई। गले में दुप्पट्टा का फंदा लगा शव पंखे से लटक रहा था, सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए एक युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मामला ग्राम कौल्हाई का है, जहां करीब 40 दिन पहले ग्राम रैपुरा निवासी फिजा पुत्री बब्बू की शादी दानिश पुत्र अबरार के साथ हुई थी।

बुधवार को मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज में स्विफ्ट कार की मांग कर रहा था। परिजनों के अनुसार उनकी आर्थिक स्थिति केवल अपाचे बाइक देने की थी, जो उन्होंने दी थी, लेकिन कार की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया गया और फांसी पर लटकाकर मार दिया गया। लड़की पक्ष का यह भी आरोप है कि उन्हें घटना की सूचना काफी देर से दी गई और उनके पहुंचने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने थाना पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है और मामले की शिकायत एसपी से करने की बात कही है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में महिला और पुरुष ग्राम कोलहाई पहुंच गए। इस दौरान पुलिस चौकी पर भी काफी देर तक भीड़ जमा रही और परिजन आक्रोशित नजर आए।

Exit mobile version