• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

मकर संक्रांति के पर्व पर जिले भर में धार्मिक अनुष्ठान एवं खिचड़ी भोज

Naya Badaun by Naya Badaun
January 14, 2023
मकर संक्रांति के पर्व पर  जिले भर में धार्मिक अनुष्ठान एवं खिचड़ी भोज

मकर संक्रांति पर्व।

ShareShareShare

बदायूं। जिले में मकरसंक्राति के पर्व पर शहर से देहात तक आयोजन चल रहे हैं। कथा और पूजन के साथ.साथ खिचड़ी भोजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर में दर्जनों स्थानों पर खिचड़ी भोज कराया गया। जिसमें अधिकारी व जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने कार्यक्रम आयोजित कर खिचड़ी भोजन शनिवार को कराया है। तमाम जगह धार्मिक अनुष्ठान भी किए गए हैं। मकरसंक्रांति के अवसर पर जिले में दान पुण्य भी खूब हो रहा है।

युवामंच कार्यक्रम।

मकरसंक्राति पर आशा की करण उत्सव का शुभारंभ
युवा मंच संगठन एवं श्याम लाल के नाती के तत्वावधान में आयोजित मां को समर्पित आशा की किरण उत्सव 2023 का आगाज शनिवार को किया गया।इसका शुभारंभ राजकुमार तिवारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एवं आशा वर्मा व आशा गुप्ता के द्वारा फीता काट कर गुबारों को उड़ाकर एवं मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इसके बाद लोगों को कंबल वितरण किए गये साथ ही खिचड़ी भोज भी कराया गया। मुख्य अतिथि कोतवाल एवं इस्पेक्टर क्राइम देवेंद्र ने संयुक्त रूप से कहा ऐसे धार्मिक सामाजिक साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। जिससे समाज की प्रतिभाएं आगे बड़े और अपने गुरु माता पिता शहर का नाम रोशन करें। हरिकृष्ण वर्मा एवं ध्रुव देव गुप्ता ने सभी आगंतको का सम्मान किया। श्याम लाल के नाती का लकी ड्रा 15 जनवरी को व प्रतिभाशाली मेधावी छात्रों का सम्मान एवं डांसिंग सिंगिग का फिनाले मालिंग शो एवं रात्री में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर बालकृष्ण वर्मा, पुष्पेंद्र मिश्रा, सुशील कुमार मौर्य, अमन गुप्ता, कुशाग्र वर्मा, अभी शुक्ला, कुशाग्र मौर्य, अजय दिवाकर, मनोज कुमार, मोनू कश्यप शामिल थे।

युवामंच कार्यक्रम।

निर्वतमान चेयरमैन ने वितरण की खिचड़ी
मकर संक्रांति के अवसर पर सैड काफी कैफे निकट सिंग्लर स्कूल पर नगर पालिका परिषद की ओर से खिचड़ी भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि निर्वतमान चेयरमैन नगर पालिका दीपमाला गोयल की ओर से खिचड़ी भोज कराया गया। उन्होंने अपने हाथों से लोगों को खिचड़ी वितरण की।

मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरण करतीं निर्वतमान चेयरमैन दीपमाला गोयल।

महिला संगठन ने वितरण किया सामान
बदायूं। कुमार तनय महिला युवा संगठन बदायूं की ओर से शनिवार को मकर संक्रांति के पर्व पर शहर के नगला मंदिर जाकर खाने का सामान एवं कपड़े वितरण किए गए। इस अवसर पर अध्यक्षता सरिता वैश्य एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

कुमार तनय महिला युवा संगठन।

सिरसौली में संघ की ओर से हुई गोष्ठी व खिचड़ी भोज कार्यक्रम

ग्राम सिरसौली की रुद्राक्ष शाखा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया। जिसमें खिचड़ी सहभोज का कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों को बदायूं विभाग के विभाग प्रचारक विशाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विभाग प्रचारक ने नशामुक्ति व जनजागरण एवं व्यक्तित्व निर्माण से राष्ट्र निर्माण व ग्राम समिति का गठन और ग्राम के विकास को सतत कार्य तथा भेदभाव मुक्त समाज आदि अनेक विषय बिंदुओं पर चर्चा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामकिशोर ने की। कार्यक्रम में खंड संघचालक विचित्र कुमार सक्सेना, संजीव प्रजापति, मयंक प्रताप सिंह, शिव, शुभम सक्सेना शामिल रहे।

सिरसौली में संघ की ओर से हुई गोष्ठी।
Previous Post

टीबी के साथ-साथ कुष्ठ और फाइलेरिया के मरीजों को घर-घर जाकर तलाश करेगा स्वास्थ्य विभाग

Next Post

गोवंश की समस्याओं पर गोशालाओं की व्यवस्थाएं देखने निकले विधायक और अफसर

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version