• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सबक : आंखें खोलें अखिलेश, सपा को डूबा रहे पिता पुत्री

Naya Badaun by Naya Badaun
February 7, 2023
सबक : आंखें खोलें अखिलेश, सपा को डूबा रहे पिता पुत्री

वायरल पोस्ट।

ShareShareShare

बदायूं। उत्तर प्रदेश की राजनीति में रामचरितमानस को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य चर्चा में तो आ गए हैं लेकिन वोटबैंक की राजनीति उनकी कामयाब नहीं है। रामचरित मानस पर सवाल करने के बाद एमएलसी चुनाव में जिस तरह का समाजवादी पार्टी को झटका लगा है उस पर अब जिम्मेदार लोग सवाल उठाने लगे हैं। यहां तक कि पूर्व आईएएस ने यह भी कह दिया है कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य समाजवादी को डुबाने में लगे हैं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अब आंखें खोलने की जरूरत है।

इंटरनेट मीडिया पर इन दिनों पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। वह पोस्ट बदायूं से भाजपा सांसद डॉक्टर संघमित्रा मौर्य की है। उत्तर प्रदेश में एमएलसी स्नातक चुनाव के बाद 5 की 5 सीटें भाजपा जीतने के बाद बदायूं लोकसभा से सांसद डॉक्टर संघमित्रा मौर्य सभी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए एक पोस्ट की। जिस पर अपना वक्तव्य उत्तर प्रदेश शासन में रहे पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने दिया है। पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने कहा है सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी बदायूं से भाजपा सांसद एमएलसी स्नातक चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ होने पर भाजपा प्रत्याशियों और पार्टी को बधाई दे रही हैं और समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ होने की बात कह रही हैं जबकि उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरितमानस को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं और उनकी प्रतियां जलवा रहे हैं। जिससे उत्तर प्रदेश के अंदर रामचरितमानस को लेकर ना केवल स्वामी प्रसाद मौर्य का विरोध है बल्कि समाजवादी पार्टी का विरोध भी पैदा कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा है इससे साफ है कि पिता स्वामी प्रसाद मौर्य और बेटी संघमित्रा मौर्य दोनों मिलकर सपा को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अब आंखें खोलने की जरूरत है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आंखें खोलें और देखें पिता और पुत्री मिलकर उनको बर्बाद कर रहे हैं। पिता पुत्री की इस राजनीति पर वायरल पोस्ट उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बन गई है। पक्ष विपक्ष की पार्टियां और पक्ष विपक्ष के नेता होकर समाज के लिए चर्चा का विषय है। इधर इस मामले को लेकर भाजपा सांसद डॉक्टर संघमित्रा मौर्य से संपर्क किया गया तो उनके मीडिया प्रभारी निष्कर्ष प्रताप सिंह ने बताया कि इन दिनों सदन चल रहा है इसलिए सांसद से संपर्क नहीं हो पा रहा है और वह कुछ नहीं बोल पा रही हैं।

Previous Post

माननीय की राजनीतिक रोटियां सेंकने पर कोतवाली में झुलस गया पीड़ित

Next Post

कृमि मुक्ति दिवस : बदायूं में 14.5 लाख बच्चे खाएंगे एलबिंडाजोल टैबलेट

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version